मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के चुनाव संपन्न; संतोष शर्मा बनी अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के चुनाव संपन्न; संतोष शर्मा बनी अध्यक्ष

 


मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के अध्यक्षीय चुनाव में संतोष शर्मा ने 125 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित हो गई। चुनाव अधिकारी किरण तापड़िया ने घोषणा करते हुए बताया कि कुल 299 वोट में से 206 मतदाताओं अपने मत का प्रयोग कियाl जिसमें छः मत अवैध घोषित किए गए। संतोष शर्मा को 125 तथा सुनीता भीलवाड़िया को 75 मत प्राप्त हुए। सहचुनाव अधिकारी रेनू चौधरी और संतोष काबरा ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा का पूर्ण सहयोग रहा। कामरुप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिकरीया, शाखा सचिव संजय खेतान, कोषाध्यक्ष उमाशंकर गट्टानी एवं राजेश जम्मड ने उपस्थित रहकर मतदान की सारी व्यवस्था को संभाल रखा था। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में पंकज पौदार और मनोज काला ने भी अपना सहयोग दिया। चुनाव परिणाम आते ही महिला सदस्योंओ ने संतोष शर्मा का अभिनंदन किया। प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा सचिव विनोद लोहिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले अध्यक्ष कंचन केजरीवाल की अध्यक्षता में साधारण सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में सदस्याये उपस्थित थी। गौरतलब है कि संतोष शर्मा मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय अध्यक्ष एवं मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। वर्तमान में भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष है एवं राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की प्रदेश चेयरमैन के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें