गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह चेंबर रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अध्यक्ष कंचन केजरीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच गठन प्रक्रिया में अध्यक्ष श्रीमती केजरीवाल के अलावा चुनाव अधिकारी किरन तापड़िया, विशिष्ठ अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान और मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा को मंचासीन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश काबरा, विशिष्ठ अतिथि पंकज जालान, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष रमेश चांडक, प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, सह मंत्री पंकज पौदार व मनोज काला, सहायक मंत्री मक्खन अग्रवाल, निरंजन सिकरीया और विवेक सांगानेरिया उपस्थित थे। चुनाव अधिकारी किरण तापड़िया एवं सह चुनाव अधिकारी संतोष काबरा ने संतोष शर्मा को चुनाव विजेता के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि कैलाश काबरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष शर्मा को पद की शपथ दिला विशिष्ठ अतिथि पंकज जालान ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी के लिए मंत्री मंजू भंसाली, उपाध्यक्ष मंजू लता शर्मा और संगीता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष विमला कोचर, संयुक्त मंत्री शोभना लड्ढा ,सांस्कृतिक संयोजिका निकिता सांखला और सुषमा शर्मा, खेलकूद संयोजिका स्नेहल बिदासरीया,प्रचार प्रसार संयोजिका संतोष काबरा के अलावा शांति कुंडलिया, गुलाब दुग्गड, सुमन शर्मा, सीमा सोनी, कनक सेठिया, बिना चौरडिया,संतोष धानुका को शपथ दिलाई। इस अवसर पर 82 नई महिला सदस्योंओ को सरला काबरा ने सदस्यता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच कोई क्लब नहीं है। यह समाज की प्रतिनिधि संस्था है। इसमें कार्य करने के लिए समाज के सभी लोगों को बराबर अधिकार प्राप्त ह विशिष्ठ अतिथि पंकज जालान ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी सम्मेलन एक दूसरे के पूरक है तथा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों एक साथ मिलकर के जब काम करेंगे तभी हम समाज का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होंगे। मुख्य अतिथि कैलाश काबरा ने कहा कि एक शाखा समिति से कार्य करते करते पूर्ण शाखा के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर महिला शाखा ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। पूर्वोत्तर की यह पहली शाखा है जिसने शपथ ग्रहण समारोह मे एक साथ 82 सदस्योंओ को शपथ दिलाई।नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी सलाहकार समिति की घोषणा करते हुए प्रेमलता खंडेलवाल, सरला काबरा, सरोज मित्तल, शारदा केड़िया ,वंन्दना सोमाणी और मंजू पाटनी का परिचय कराया। इस अवसर पर सरला काबरा,विनोद लोहिया ने भी अपना संबोधन दिया।नवनिर्वाचित शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें