गुवाहाटी शहर की अग्रणी क्लब 'लायंस क्लब ऑफ गौहाटी ग्रेटर' के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका ने आज स्थानीय आसी अप्सरा मे आयोजित भव्य समारोह में क्लब के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष लायन बेला नाउका की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अध्यक्षीय स्वागत भाषण के पश्चात क्लब की निवर्तमान सचिव की अनुपस्थिति के कारणवश अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने एक विशेष वीडियो द्वारा अपने कार्यकाल की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने इन बेमिसाल उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने कार्यकाल के पदाधिकारियों आदि को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए।
तत्पश्चात मुंबई से पधारे भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन डॉ राजू मनवाणी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका, सचिव लायन विकास जैन, और कोषाध्यक्ष लायन शीतल खेमका सहित क्लब के अन्य नवनियुक्त अधिकारियों एवं नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पदभार की शपथ विधि पूर्वक ग्रहण करवाई। उक्त समारोह में जिलापाल लायन निर्मल भूरा, उप जिलापाल प्रथम लायन सीमा गोयनका, उप जिलापाल द्वितीय लायन पंकज पोद्दार , एवं कई अन्य पूर्व जिलापालो की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही कई अन्य लायंस क्लब के पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन सुरेश गग्गड एवं सह संयोजिका लायन नीरू काबरा की अथक मेहनत एवं अनुशासित संयोजन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूर्व जिलापाल लायन डॉ श्याम सुंदर हरलालका एवं शिलांग से पधारे पूर्व जिलापाल लायन के के झुनझुनवाला ने नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि 1 दिन पूर्व मुंबई से पधारे भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन डॉक्टर राजू मनवाणी ने सुबह 10:00 बजे लोखरा स्थित *केंद्रीय कारागार* में क्लब द्वारा स्थापित एक विशाल पानी की पक्की टंकी का उद्घाटन किया, साथ ही कैदियों की सुविधा के लिए 10 पंखे भी समारोह पूर्वक प्रदान किए। क्लब के इस सेवा कार्य की जेल एवं क्लब के उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और अध्यक्ष प्रमोद हरलालका का आभार व्यक्त किया।
भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन डॉ राजू मनवानी ने क्लब द्वारा गोद ली हुई स्कूल उदालबाकड़ा स्थित *विवेकानंद कल्याण केंद्र जातीय विद्यालय* का भी दौरा किया एवं क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद क्लब द्वारा संचालित जू रोड स्थित निशुल्क लाइब्रेरी *ब्लू लेडर चिल्ड्रंस लाइब्रेरी* का भी दौरा किया। बच्चों के साथ बातचीत में उन्होंने बच्चों को काफी ज्ञानवर्धक बातें बतायी। क्लब द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भविष्य में हमेशा हर तरह का सहयोग एवं सहायता देने का भी आश्वासन दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें