गुवाहाटी। असम परिसीमन पर अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित होने के पश्चात 34 मंत्री और विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र को दिए हैं। असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने अपना पानेरी निर्वाचन क्षेत्र खो दिया हैं। मंत्री रंजीत कुमार दास का निर्वाचन क्षेत्र पटाचारकुची, परिमल शुक्ल वैद्य का निर्वाचन क्षेत्र धोलाई,चंद्रमोहन पटवारी के निर्वाचन क्षेत्र धर्मपुर और यूजी ब्रह्म का निर्वाचन क्षेत्र चापागुड़ी को निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम सूची से हटा दिया गया है।सोरूक्षेत्री विधायक जाकिर हुसैन सिकदर, छयगांव विधायक रेकीबुद्दीन अहमद, पूर्वी गुवाहाटी विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पश्चिम गुवाहाटी विधायक रमेन कलिता, लाहौवाल विधायक विनोद हजारीका,थावरा विधायक सुशांत बोरगोंहाई, आमगुरी विधायक प्रदीप हजारीका, पत्थरकांडी विधायक कृष्णेन्दुुपाल,कटलीचेरा विधायक सुजानुद्दीन लश्कर, बैठालॉग्सू के विधायक रूप सिंह तेरांग, जनिया विधायक रफीकुल इस्लाम, हावड़ा घाट के विधायक दारसिंह रंगाहांग,बरमा के विधायक भूपेन बोडो, कलाईगांव विधायक दुर्गा दास बोडो, कोकराझार पश्चिम विधायक रवि राम नर्जरी, कोकराझार पूर्व के विधायक लॉरेंस इस्लामी, बाघबर के विधायक शेरमान अली अहमद,सरभोग के विधायक मनोरंजन तालुकदार, बिलासीपारा पूर्व के विधायक समसूल हुदा, बिलासीपारा पश्चिम के विधायक हाफिज बशीर अहमद कासिमी और अभयापुरी दक्षिण के विधायक अब्दुल बातेंन खंडकर, अभियान पुरी पश्चिम के विधायक प्रदीप सरकार अपना निर्वाचन क्षेत्र खो चुके हैं। दूसरी ओर हाजो विधायक सुमन हरिप्रिया अपना निर्वाचन क्षेत्र खो देगी। उक्त निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक नंदिता दास द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाने वाला बोको छयगांव निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आरक्षण के लिए ग्वालपाड़ा पश्चिम विधायक अब्दुल रशीद मंडल को निर्वाचन क्षेत्र खोना होगा। यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।बिहाली विधायक रंजीत दत्त भी अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। उक्त निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण के लिए कांग्रेसी विधायक भरत चंद्र नराह नावबेचा क्षेत्र को खो देंगे। यह निर्वाचन क्षेत्र केवल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।पांच ए आई यू डी एफ विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। जमुनामुख विधायक सिराजुद्दीन अजमल, कतलीचेरा विधायक निजामुद्दीन लश्कर, जानीया विधायक रफीकुल इस्लाम,, बिलासिपाड़ा पूर्व विधायक समसूल हुदा और बिलासिपारा पश्चिम विधायक हाफिज बशीर अहमद कासिमी अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। कोकराझार दूधनई, सीडली चिरांग, बोको दलगांव, बक्सा तामूलपुर, उदालगुरी, ढकवा खाना, जोनाई, माजुली,बोकाजान, हावड़ाघाट, दीफू, रंगखांग, आमरी, हफलॉन्ग, ग्वालपाड़ा पश्चिम ओर धेमाजी आदि 19 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित क्षेत्रों में बरपेटा,हाजो,सुवालकुची, डुमरिया, जागीरोड ,रोहा, बिहाली, नाववैसा, धोलाई और रामकृष्ण नगर निर्वाचन क्षेत्र शामिल है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें