गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा का नारी शक्ति और मानव सेवा को समर्पित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन छत्रीबाडी स्थित लोहिया लायंस ऑडिटोरियम में शाखा अध्यक्ष बीना छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिवेशन स्थल के मुख्य द्वार का उद्घाटन अजीत चंदूवाड एवं उनके परिवार के सदस्यों ने फीता काट कर किया। श्रीमती गीता पांड्या द्वारा जिन शासन का झंडा फहराया गया। रमेश काला और जयकुमार सेठी एवं उनके परिवार वालों ने सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यवाहक अध्यक्ष रंजना बाकलीवाल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी महामंत्री डॉ ज्योत्सना जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंत्री रजनी जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शिखा जैन,गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष बीना छाबड़ा, गुवाहाटी शाखा की महामंत्री सुनीता रारा, एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशिष्ठ लेखिका अंशु सारडा उपस्थित थी। मंच पर आसीन अतिथियों के स्वागत की कड़ी के पश्चात किरण पहाड़िया, ज्योति डागा, सुधा काला और रेखा बडजात्या को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में किरण पहाड़ियां एवं मंच पर आसीन पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा आचार्य विद्यासागर जी के छायाचित्र का अनावरण चंद्रकांत अजमेरा सरिता पांड्या और मंजू गोधा व उनके पारिवारिक सदस्यों ने किया।तत्पश्चात डॉ (सीए ) संतोष जैन काला को अधिवशन को सफल अंजाम देने हेतु दुपट्टा एवं फूलोम गमछा से सन्मानित किया गया l अध्यक्ष बीना छाबड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज की वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं को एक होकर अपने अस्तित्व की रक्षा में आगे आना होगा।आज जिस तरह हमारी समाज की बहू बेटियों के साथ विभिन्न तरह के अन्याय व अत्याचार होते हैं उसका मुकाबला नारी सशक्तिकरण के द्वारा ही किया जा सकता है। जैन धर्म एवं जैन मुनियों की सुरक्षा के लिए भी हमें एकजुट रहना होगा। मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने भी अपना अपना संबोधन दिया। इसी कड़ी में लोअर असम की अध्यक्ष कल्पना छाबड़ा ने भी अपना संबोधन दिया। प्रथम चरण में शाखा महामंत्री सुनीता रारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। अधिवेशन के द्वितीय चरण में स्वास्थ्य परिचर्चा के अंतर्गत मधुमेह रोग से मुक्ति पाने के उपाय के बारे में डॉक्टर भारत भूषण कुकरेजा ने विस्तृत रूप से बताया एवं निधि सरावगी द्वारा प्राणी हीलिंग में ऊर्जा से उपचार पर व्याख्यान दिया गया। इस सत्र का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ ज्योत्स्ना जैन ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम रेखा बरज्यात्या की देखरेख में प्रस्तुत किए गए। अधिवेशन में गुवाहाटी के अलावा अन्य नगरों की कार्यकर्ताओं एवं भिभिन्न महिला सभाओं की पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।मंच का संचालन मेघा छाबड़ा ने बखूबी किया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें