गुवाहाटी। असम टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन (आत्मा)व मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सयुंक्त तत्वाधान से रक्तदान शिविर का आयोजन सांगानेरिया धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत असम टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ करण मालू, सचिव नरेश काशलीवाल, एवं मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष राम भट्टर, सचिव हितेश कुमार चोपड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस रक्तदान शिविर मे असम टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन से रक्तदान सयोंजक सतीश भदानी एवं नेमीचंद शर्मा तथा मायुमं से रक्तदान सयोंजक आशीष सिंघानिया एवं शेखर जाजोदिया के भरपूर सहयोग से ४० यूनिट रक्त का संग्रह किया गया ।आज के रक्तदान शिविर मे 64 वर्षीय मुरारी लाल अग्रवाल ने प्रथम बार रक्तदान किया।
असम टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता श्री तारा चन्द ठोल्या ने बताया कि आज के कार्यक्रम मे एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल, कोषाध्यक्ष रवि दस्साणी, नीरज बुधिया, कमल सेठिया, निर्मल श्यामसुखा, किशोर सेठिया, दौलत गोलछा, राहुल जैन, कमल पांडया, अजित जैन , पवन रारा, प्रदीप बोथरा, रमेश चरखा, सुशील गाडोदिया, मनीष डिडवानिया आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। वही मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की तरफ से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेढ, शाखा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल एवं कमल रांका, शाखा सदस्यों मे दिलीप छाजेड, देवेश मुंधड़ा, इत्यादि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के रक्तदान सलाहकार युवा नितिन जैन ने बताया की सरुसजय स्टेडियम के समक्ष स्थित लोहिया हुंडई मे भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें