गुवाहाटी। सिद्ध गुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के रविवार को आयोजित होने वाली अमृत महोत्सव में पधारने पर गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उनका भ स्वागत किया गया। इस अवसर पर शुभकरण बोथरा, कमल बैद, रवि पुगलिया, पंकज जालान, सुभाष सुराणा, दाऊ लाल सारड़ा, विनोद बोथरा ने गुरुदेव का अभिनंदन कर अगवानी की गई।उल्लेखनीय है कि सिद्ध गुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का 5 दिवसीय आवास गुवाहाटी लालगणेश में होगा। इस अवसर पर विश्व धर्म चेतना मंच श्री ब्रह्म ऋषि आश्रम तिरुपति के गुवाहाटी केंद्र के तत्वाधान में सिद्ध गुरु देव के सानिध्य में मां कामाख्या की धरा गुवाहाटी मे अमृत महोत्सव का आयोजन 6 अगस्त रविवार को शाम 4:00 बजे से माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए गुरुदेव शनिवार की शाम गुवाहाटी पधार चुके हैं।
श्री ब्रह्मर्षि आश्रम की ग्लोबल चैयरमेन सरला बोथरा ने बताया कि गुवाहाटी में 6 अगस्त 2023, रविवार को सायं 4-15 बजे माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर में गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होगा।अमृत महोत्सव स्वागत समारोह समिति के शुभकरण बोथरा ने बताया हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि मनुष्य स्वरूप में हमें ऐसे सिद्धगुरु मिले हैं, जो हमारे जीवन की रक्षा के लिए स्वयं अहर्निष साधना में रत रहते हैं। श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव एक महान् सिद्धगुरु हैं, जिनकी जन्म से ही सातों कुंडलिनी, सातों चक्र जागृत है तथा ब्रह्म लोक, विष्णु लोक व शिव लोक को प्राप्त कर ब्रह्मर्षि हो गये हैं। समिति के कमलचंद बैद ने बताया कि महोत्सव में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्वागत समारोह समिति के नवरतन बैद ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश एंट्री पास द्वारा ही दिया जाएगा। श्री ब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष रवि पुगलिया ने बताया कि ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने अष्ट सिद्धियों एवं नव निधियों को प्राप्त किया है व समस्त सिद्धियों का उपयोग संसार के कल्याण हेतु कर रहे हैं।
समारोह समिति के पंकज जालान व सुभाष सुराना ने बताया कि इस आयोजन में देश के अनेक हिस्सों से काफी संख्या में गुरु भक्त गुवाहाटी आ रहे है। समिति के मानमल लोढा ने बताया कि 'दीर्घ तपस्वी' सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के दिव्य दर्शन का सौभाग्य गुवाहाटी शहर को मिल रहा है, जिनके दर्शन मात्र से ही जीवन की दिशा व दशा दोनों बदल सकती है। इस अवसर पर रविवार शाम को होने वाले आयोजन को लेकर गुवाहाटी के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने के लिए पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत गुवाहाटी की कई शाखाओं के सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें