नलबाड़ी से विजय कुमार शर्मा
नलबाड़ी। स्थानीय श्री राधा कृष्ण मन्दिर प्रांगण में पवित्र श्रावण मास में दिनांक 15 अगस्त, मंगलवार को नलबाड़ी युवा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का बहुत बड़ा महत्व है, यह त्योहार हमें हमारी संस्कृति, परम्पराओं व विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाओं में तो यह उत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है।
हरियाली तीज उत्सव में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य, सुहाग की अच्छी सेहत एवं वैवाहिक जीवन बिना किसी बाधा के सफलता पूर्वक चलने की मंगल कामना करती है। नलबाड़ी युवा महिला मंडल द्वारा आयोजित इस हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में मातृ शक्तियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भगवान शिव के परिवार व जीवन पर एक धार्मिक प्रश्नोत्तरी क्वीज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाउजी गेम खिलाया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार सुमन देवी जालान व द्वितीय पुरस्कार अंजु जालेवाल को मिला। पुरस्कार वितरण समाज की विशिष्ट महिला बिमला देवी जालान ने किया। अंजु बोहरा ने उपस्थित सभी मातृशक्तियों का गुलाब के फूलों द्वरा स्वागत अभिनन्दन किया। हरियाली तीज उत्सव के दौरान सभी महिलाएं सौलह श्रृंगार से सज धज कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में शिखा शर्मा द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। निशा शर्मा व शिखा शर्मा द्वारा भगवान भोलेनाथ द्वारा सती पार्वती को दक्ष यज्ञ दृष्टान्त भजन के माध्यम से प्रस्तुति पेश की। मन्दिर प्रांगण में छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर सभी महिलाएं मिट्टी के बर्तन व करुवा आदि में विभिन्न पकवान बनाकर अपने अपने घर से भगवान का भोग बनाकर लाई।
आखिर में भगवान भोलेनाथ की महाआरती का भव्य कार्यक्रम हुआ। अंत में उपस्थित सभी को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन निशा शर्मा व शिखा शर्मा ने किया। नलबाड़ी में पहली बार युवा महिलाओं द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव की सभी ने भूरीभूरी प्रसंशा की। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की बड़ी बुजुर्ग युवा महिलाए काफी संख्या में उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा शर्मा, निशा शर्मा एवं बिन्दिया जालान का योगदान रहा। अंत में निशा शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी मातृ शक्तियों को धन्यवाद दिया। यह प्रेस विज्ञप्ति नलबाड़ी युवा महिला मंडल की ओर से शिखा शर्मा ने जारी की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें