गुवाहाटी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी उदय शाखा ने स्वतंत्रता दिवस के पुर्व माछखुवा आईटीए सेंटर प्रांगण में देशभक्ति गीत नृत्य शहीदों को नमन कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की लहर लहरा दी। यह कार्यक्रम विजय कारगिल वॉर में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुत किया गया।जिसमें असम के सपूत शहीद कैप्टन जिंटू गोगौई और गनर उद्धव दास सहित सभी शहीदों को याद कर एक मिनट का मौन धारण किया गया। शहीदों की याद में जब दर्शकों ने खड़े होकर मोमबत्तियां जलाई तो शहीद जिंटू गोगौई और उद्धव दास की याद में सब की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद जिंटू गोगोई के पिता फ्लाइंग ऑफिसर टी आर गोगोई, माता दूलु प्रभा गोगोई के अलावा लक्ष्मी धर लहकर, वीर माता तागेश्वरी दास, रंजीत सिन्हा, गंगाधर बरुवा, पद्मा कांत रोबी तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सीआईडी विभाग के एसएसपी प्रणव ज्योति गोस्वामी,मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालन, प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा, पार्षद प्रमोद स्वामी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं शहीदों के परिवार के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र फुलाम गमछा देकर सम्मानित किया। इसअवसर पर स्वागत भाषण देते हुए उदय शाखा की अध्यक्ष मेघा जैन ने कार्यक्रम की विशेषताओं के बारे में बताया। प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने अपने संबोधन के पश्चात प्रांतीय स्तर पर होने वाली इंटर कॉलेज डिबेट कंपटीशन के पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रांतीय संयोजक राहुल अग्रवाल भी उपस्थित थे। देशभक्ति कार्यक्रम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव द्वारा लड़ी गई आजादी की जंग को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा मंत्री शिवकुमार टेलर, कोषाध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष संयम जैन, उपाध्यक्ष कुशाग्र अग्रवाल, सह मंत्री कमल चालानी, सदस्य साक्षी जैन, अनंत जैन, शिवानी जैन के अलावा अन्य कई सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय मंडल के उपाध्यक्ष मितेश सुराणा, प्रांतीय मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र, प्रांतीय संयोजक राहुल चमडिया भी उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें