गुवाहाटी. मारवाडी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में स्वर्गीय शिव प्रसाद लोहिया के 93वें जन्म दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र लढ़ा के संयोजन में डॉ बी बरुआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें लोहिया परिवार एवं अन्य सदस्यों ने अपना रक्तदान किया ।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर डॉ बी बरुआ कैंसर इंस्टीट्यूट ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मिनोती बरुआ व एचओडी डॉ अनुपम शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान की नई बस का उद्घाटन भी किया। जिसमें पहला रक्तदान मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के प्रचार सचिव नरेंद्र सोनी ने कर सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार लोहिया, प्रान्तीय संयुक्तमंत्री मनोज काला, प्रान्तीय उपाध्यक्ष (मंडल-च) सुशील गोयल, कामरूप शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव अशोक सेठिया, सह सचिव संजीत धूत, प्रचार मंत्री नरेंद्र सोनी कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार जिंदल आदि सदस्यों का योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का इस कार्यकाल का यह चतुर्थ रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है। इस आशय की जानकारी प्रचार मंत्री नरेंद्र सोनी द्वारा जारी की गई है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें