पूजा माहेश्वरी
लोक देवता के प्रचार प्रसार मे लगे लोगो का प्रहलाद राय तोदी ने किया अभिवादन
दिव्य ज्योत के लिए लंबी कतारबद्ध होकर भक्तो ने ज्योत मे आहुति प्रदान की
नगांव। कलयुग अवतारी रुणिचे नाथ लोक देवता श्री श्री बाबा रामदेव जी महाराज का भादव दशमी महोत्सव रविवार को हैबरगांव के शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के बैनर तले बड़े हीं धूमधाम एवं भक्ति भाव से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री श्री बाबा रामदेव जी महाराज के साथ श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी के चित्रो को भव्य मंडप में स्थापित कर दरबार को आलौकिक श्रृंगार कर सजाया गया। गोपाल बिन्नानी द्वारा सपत्नीक पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्वलित की गई और बाबा को सवामनी का भोग लगाया गया। महोत्सव मे संजय रातुसरिया द्वारा भी सपत्नीक पूजा अर्चना कर सवामणि का भोग लगाया गया । दोनो भक्तो ने सवामणी भोग दरबार मे अर्पित किया। बाबा रामदेव जी एवं हनुमान जी की आरती के पश्चात भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें पवन झंवर एवं अरुण नागरका ने श्री गणेश वंदना कर भजनो की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात आमंत्रित कलाकार गुवाहाटी के सुभाष पारीक एवं बगाईगांव से आमंत्रित भजन गायक नवीन अग्रवाल ने बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों की प्रस्तुति देते हुए बाबा के परचो का बखान किया। दोनों कलाकारों का राजस्थानी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया । खम्मा खम्मा हो राम रुणिचा रा धनिया जैसे भजनों पर लोग थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाए। एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और भक्तगण झुमने लगे ।
देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में ज्योत लेने वालों की लाइन भी देर रात तक चलती रही। ज्योत लेने के लिए भक्तगण अपनी बारी का इंतजार करते नजर आयें और ज्योत मे आहुति प्रदान कर आस्था की हाजरी लगाई। कार्यक्रम का संचालन अपने खुशनुमा अंदाज मे श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के अध्यक्ष व पत्रकार अजित माहेश्वरी ने किया गया। इस अवसर पर नगांव मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी व उनकी पत्नी वसंती देवी तोदी उपस्थित थी। श्री तोदी दम्पति का समिति की ओर से फुलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। अपने संक्षिप्त संबोधन मे लोक आस्था के देवता बाबा रामदेव जी के प्रचार प्रसार व लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने मे लगे आयोजन समिति के सभी सदस्यो का श्री तोदी ने अभिवादन कर शुभकामनायें प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों का भी फुलाम गमछा पहनकर अभिनंदन किया गया जिसमे वैद्यनाथ साहनी, रविंद्र साह , विकास शर्मा, गोपाल राय, वेद व्रत राजा, भास्कर ज्योति सइकिया शामिल थे । ज्ञातव्य हो कि श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम द्वारा यह दशमी महोत्सव विगत कई वर्षों से भादव शुक्ल दशमी को मनाया जाता आ रहा है । वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अरुण नागरका का फुलाम गमछा एवं मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रसाद रूपी भंडारे का भी आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम के दौरान नि: संतान दम्पति हेतु पालना झूलाने की भी व्यवस्था की गई थी । जिसमें कई दम्पति जोड़ों ने पूजा अर्चना कर संतान प्राप्ति की कामना की । बाबा की दिव्य ताती (रक्षा कवच) का भी वितरण कार्यक्रम के दौरान किया गया । अंत में महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष जगदीश धूत, संंजय रातुसरिया, दीपक पोद्दार (गुवाहाटी) संदीप खाटुवाला (रोहा) , सूरज अग्रवाल, सचिव विनोद गुजरानी, पवन झंवर, मुकेश पोद्दार, सूरेश शर्मा(सूर्या) निर्मल नागरका, महेश भजनका, मनीष माहेश्वरी, अरुण नागरका , स्वेता भजनका सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान । आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित माहेश्वरी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी समाज बंधुओ, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें