गुवाहाटी। मेफेयर स्प्रिंग वैली गुवाहाटी को हिमालयन हॉस्पिटेलिटी एंड टुरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा बेस्ट परफॉरमिंग लग्जरी हॉस्पिटेलिटी यूनिट ऑफ द ईयर 23 से नवाजा गया है। मालूम हो कि हिमालयन ग्रुप भारत सरकार एवं यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड टुरिज्म आर्गेनाइजेशन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है। यह संगठन भारत के हिमालयन क्षेत्र जैसे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान के होटल मालिकों, ट्रेबल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों और टुरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की सर्वोच्च संस्था है। मेफेयर स्प्रिंग वैली की ओर से ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन दिलीप राय तथा स्थानीय फ्रेंचाइजी उद्योगपति रतन शर्मा ने मेफेयर गुवाहाटी के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में होटल की आतिथ्य सुविधाओं को और अधिक उन्नत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम यह प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में सभी के सहयोग से मेफेयर गुवाहाटी को देश के पांच सर्वश्रेष्ठ लग्जरी होटलों में शामिल करा सकें।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें