छत्रीबाड़ी केसी चौधरी रोड की मरम्मत का कार्य नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा: मेयर शरणीया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्रीबाड़ी केसी चौधरी रोड की मरम्मत का कार्य नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा: मेयर शरणीया

 


गुवाहाटी। चाबीपुल बिलपार का रास्ता वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चला गया है। फिर भी नगर निगम का यह है पुराना रास्ता है अतः हम अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए इस रास्ते का पुनःर्निर्माण करवा के आज लोगों की आवाजाही के लिए विधिवत रूप से खोला जा रहा है। यह बातें गुवाहाटी नगर निगम के मेयर मृगेन शरणीया ने चाबीपुल बिलपार रास्ते का पुनर्निर्माण के पश्चात औपचारिक रूप से लोगों के आवाजाही के लिए खोलते समय कही। श्री शरणीया ने आगे कहा कि इसके अलावा पलटन बाजार, आर्य नगर और चाबी पुल के भी कई रास्ते का मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया गया है। फुटपाथ की सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को भी खाली करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। खाली न होने पर अतिक्रमण को तोड़ दिया जाएगा। छत्रीबाड़ी केसी चौधरी रोड के बारे में बोलते हुए मेयर ने कहा कि केसी चौधरी रोड सहित पांच बड़े रास्ते मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के निर्देश पर उनका निर्माण का कार्य हमने अपने हाथों में लिया है। जिसके लिए दो करोड़ 42 हजार रुपए आवंटन भी हो चुके हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में छत्रीबाडी केसी चौधरी रोड के मरमत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर गुवाहाटी महानगर में आयोजित होने वाले खेल का महारण मे महानगर के छात्र-छात्राओं और अन्य खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मेयर ने खिलाड़ियों को पंजीयन फॉर्म प्रदान किया। इससे पहले मेयर ने नारियल फोड़ रास्ते की नाम पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद शंकर चक्रवर्ती,नगर निगम के कार्यकारी अभियंता वंदना ओझा खिलाड़ी और समाज सेवक प्रदीप हजारीका, छत्रीबाडी चाबी पुल के स्थानीय वासीन्दे माधव डेका, किशोर मित्र, रिजु उजीर, विजया ठाकुरिया, अजंता बरुआ, अनामिका धर, संगीता सिन्हा, मिठू दास के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें