गुवाहाटी। नगर के लाल गणेश लोखरा रोड पर स्थित गणपति नगर में मुख्य सड़क पर तृतीय तल्ले पर इंडाल्ज कैफेईन और कॉकटेल रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भारतीय पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। रेस्टोरेंट के सत्वाधिकारी प्रीतम शर्मा ने कहा कि हमारा रेस्टोरेंट भारतीय पारंपरिक व्यंजनों को उपलब्ध कराने के मकसद से प्रारंभ किया गया है। भारतीय खाद्य चाहे शाकाहारी हो या मांसाहारी उस पर ही हम ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कारण हमारा लोकेशन जो है उसमें सबसे ज्यादा दुर्गा पूजा व काली पूजा का आयोजन होता रहता है। जिसके चलते काफी भीड़ इस इलाके में रहती है। जिसमें शाकाहारी व मांसाहारी दोनों प्रकार के लोग रहते हैं। शाकाहारी खाने का किचन चौथे तल्ले में अलग से बनाया गया है। शाकाहारी को बैठने के लिए भी अलग स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्राहक को संतुष्ट कर अच्छी सेवा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा। हमारी टीम काम में काफी अनुभवी है। सभी काफी पुराना अनुभव रखने वाले हैं। शुभारंभ के साथ ही नवरात्रा प्रारंभ हो गया है। दुर्गा पूजा नवरात्रा को ध्यान में रखकर शाकाहारी व्यंजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मांसाहारी का भी अच्छा पैकेज बना रहे हैं। जिसे हमें सोशल मीडिया पर भी वायरल करेंगे। बाहर में बालकोनी का हिस्सा पूरी तरह कैफेटेरियन के लिए रहेगा। हमारे यहां पर उपलब्ध व्यंजनों की कीमत ग्राहक की क्षमता के अनुसार ही निर्धारित की गई है।जिसके चलते हर तरह के ग्राहक यहां आकर स्वादिष्ट खाना खा सके।
!->
Home
Unlabelled
गुवाहाटी के लाल गणेश में इन्डाल्ज कैफेटेरियन इन और कॉकटेल रेस्टोरेंट का शुभारंभ
गुवाहाटी के लाल गणेश में इन्डाल्ज कैफेटेरियन इन और कॉकटेल रेस्टोरेंट का शुभारंभ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें