अग्रवाल युवा परिषद ने झंडोत्तोलन से अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रवाल युवा परिषद ने झंडोत्तोलन से अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत की


गुवाहाटी। अग्रवाल युवा परिषद ने समरसता व एकता का उत्सव अग्रसेन जयंती का शुभारंभ श्री गुवाहाटी गौशाला में झंडोत्तोलन से किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुवाहाटी गौशाला के महामंत्री प्रदीप भुवालका ने झंडोत्तोलन कर महाराज अग्रसेन व लक्ष्मी माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित किया। इससे पहले अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदीप भुवालका ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज को महाराज अग्रसेन ने यह समझाया था कि हमें देना है लेना नहीं है। इतने बड़े समाज का अपना अग्रसेन भवन होना चाहिए। जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस कार्य में पूरा अग्रवाल समाज उनके साथ रहेगा। हमारा समाज हर जगह अनुदान देता है। हमारे समाज में अर्थ दानदाताओं की कमी नहीं है। सिर्फ जरूरत है समाज के काम में आगे आने की। इस अवसर पर अग्रवाल युवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद लोहिया ने भी संबोधन दिया। प्रथम चरण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के अलावा माखन अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। अग्रवाल युवा परिषद के सचिव कुणाल जाजोदिया ने इस अवसर पर बताया कि आज शाम को अग्रसेन जयंती के द्वितीय चरण के कार्य क्रम में हमारे समाज की प्रतिभाओं को सम्मान व अग्रसेन की जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सभी युवाओं एवं महिलाओं ने 501 दीप भी प्रज्वलित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें