महानगर में दुर्गा पूजा को लेकर कई जगहों पर वन-वे व नो एंट्री लागू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महानगर में दुर्गा पूजा को लेकर कई जगहों पर वन-वे व नो एंट्री लागू


गुवाहाटी. महानगर में इस वर्ष दुर्गा पूजा का काफी उत्साह देखा गयाहै। आमतौर पर षष्ठी पूजा के दिन भीड़ कम होती है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को सड़कों पर भीड़ का सैलाब इस तरह से उम्ड पड़ता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके लिए यातायात पुलिस कई दिशा निर्देश जारी कर भीड़ को नियंत्रित करती है। इस वर्ष षष्ठी पूजा को भी नवमी पूजा जैसे ही भीड़ सड़कों पर उमड पड़ी। यातायात पुलिस ने अपने दिशा निर्देश जारी करते हुए सूचना प्रेषित की है कि प्रातः 4:00 बजे से सुबह 10:00 तक 6 घंटे के लिए ही भारी वाहन नगर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके पश्चात किसी भी वाहन को प्रवेश करना या बाहर निकलने में प्रतिबंध रहेगा।


- गणेशगुड़ी आरपी रोड में गणेश मंदिर की तरफ से वन वे रहेगा। 

- जू रोड से गणेश मंदिर तक नो एंट्री रहेगी।

- गणेशगुड़ी थोक बाजार की तरफ नो एंट्री रहेगी। इसी बाजार की तरफ शंकरदेव पथ वन वे रहेगा।

- जयानगर चाराली से बेलतला तीन अली तक नो एंट्री रहेगी।

- बेलतला तीन अली से जयानगर की तरफ वन वे रहेगा।

- बेलतला तीन अली से विष्णु राभा पथ में वन वे रहेगा।

- बेलतला तीन आली से वी एन रोड में नो एंट्री रहेगी।

- एजी ऑफिस बाई लेन वन वे रहेगा। त्रिपुरा गली में गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

- वशिष्ठ चार आली से बेलतला को नो एंट्री रहेगी।

- फाटाशील चार अली से रेल गेट नंबर 6 -7 -8 की तरफ नो एंट्री रहेगी।

- चाबी पुल से विष्णुपुर फाटाशील की तरफ नो एंट्री रहेगी।

- आर के चौधरी रोड से के आर सी रोड में नो एंट्री रहेगी।

- ए टी रोड नो पार्किंग जोन के रूप में घोषित किया गया है।

- फाटाशील चाराली से चाबी पुल तक वन वे रहेगा।

- स्विस गेट से जेपी अग्रवाल पथ में नो एंट्री।

- विष्णुपुर ब्रिज से साइकिल फैक्ट्री की तरफ नो एंट्री।

- हरियाणा भवन से कुमारपाडा पांचआली की तरफ नो एंट्री।

- मालीगांव चाराली से पांडू तक नो एंट्री।

- पीएनजीबी रोड से मालीगांव गौशाला तक नो एंट्री।

- एमएस रोड से फैंसी बाजार शनि मंदिर की तरफ नो एंट्री।

- एमजी रोड से खूबचंद पॉइंट तक नो एंट्री।

- वंदना सिनेमा हॉल पॉइंट से तेल रिफाइनरी गेट तक नो एंट्री। 


यातायात पुलिस विभाग की तरफ से यह भी बताया गया है कि पूजा के दौरान यातायात के नियमों को किसी भी रूप में उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे यातायात पुलिस को हर जगह सतर्क कर दिया गया है। नगर के पुलिस पॉइंट में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त कर उस पर भी बराबर नजर रखी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें