गुवाहाटी : देश के अन्य राज्यों के साथ असम में भी शुक्रवार शाम को शक्ति की देवी श्री श्री दुर्गा की पूजा शुरू हो गई है। इस बीच, गुवाहाटी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने विजयादशमी पर ब्रह्मपुत्र के काछमारी घाट तथा पांडुघाट सहित जिला प्रशासन द्वारा निर्दिष्ट घाटों पर देवी की मूर्तियों का विसर्जन सुचारू तरीके से किया जाए यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा ने शुक्रवार को गुवाहाटी पुलिस आयुक्तालय के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुवाहाटी में पूजा के दिनों और देवी प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पूजा उत्सव समितियों और भक्तों को क्या सावधानियां बरतनी होगी व नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करने होंगे। यातायात के लिए दिशानिर्देश आदि के बारे में विस्तार से कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा ने कहा कि पूजा के दिनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने, वाहन का रजिस्टेशन जब्त करने तथा जुर्माना लगाने समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पूजा समिति के सदस्यों को रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में माइक्रोफोन बजाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा पहले से जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। पूजा के दौरान उत्सव समिति और भक्तों को पूजा कसी भी स्थलों पर सभी नियमों का पालन करना जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया वार को जा सके कि पूजा व्यवस्थित और सुचारू तरीके से संपन्न हो सके। दिया कि विजयादशमी पर मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए माछखोवा के काछोरी घाट व लाचितघाट तथा पांडुघाट आने वाले वाहन पानबाजार से भरलुमुख तक महात्मा गांधी रोड का उपयोग कर सकते हैं। मूर्ति विसर्जन को छोड़कर अन्य वाहनों को पलटन बाजार होकर एटी रोड से मालीगांव की और जाना होगा। गुवाहाटी क्लब, उजान बाजार से मालीगांव आने वाले अन्य वाहनों को रिजर्व बँक होकर एचबी रोड तथा पानबाजार- फँसीबाजार से होकर टीआरपी रोड से आना होगा। मालीगांव की दिशा से आने वाले अन्य वाहनों को भी उलुबाड़ी या गुवाहाटी क्लब तक पहुंचने के लिए भरलुमुख में अपोलो पॉइंट से होते हुए एचबी रोड, टीआरपी रोड और एटी रोड से जाना होगा। मूर्ति विसर्जन के लिए पांडुघाट जाने वाले वाहनों को मालीगांव में नीलाचल फ्लाईओवर के नीचे से जाना होगा। विजयादशमी पर भरलुमुख से पानबाजार में पुराने उपायुक्त के बंगले तक मूर्ति विसर्जन के लिए वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए एमजी रोड पर आवाजाही बंद रहेंगी। पुलिस आयुक्त ने आग्रह किया कि उत्सव समितियां मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए दोपहर 12 बजे से आएं और रात होने तक अनावश्यक इंतजार न करें। उन्होंने कहा, हमने पूजा के दिनों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और उत्सव समितियों से पर्याप्त स्वयंसेवक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि इस वर्ष गुवाहाटी में लगभग 512 सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजित हो रहे हैं। इनमें से जालुकबारी थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 83 दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। विजयादशमी के दिन मूर्ति गुवाहाटी विसर्जन के लिए काछमारी घाट ,पांडुघाट सुनसाली, चंद्रपुर, डिमोरिया और वशिष्ठ सहित आठ स्थान निर्धारित किए गए हैं।
!->
Home
Unlabelled
दुर्गा पूजा समारोह, प्रतिमा विसर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी
दुर्गा पूजा समारोह, प्रतिमा विसर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
.jpeg)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें