धुबड़ी: शिक्षक व पत्रकार स्व ओमप्रकाश तोदी की चौथी पुण्यतिथि पर स्मृति सभा व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: शिक्षक व पत्रकार स्व ओमप्रकाश तोदी की चौथी पुण्यतिथि पर स्मृति सभा व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित



रविन्द्र तोदी 


अंतर्विदालय निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।


सच्चे अर्थ में पश्चिम असम में हिन्दी के ब्रांड एंबेसडर रहे स्व तोदी: बशिष्ठ नारायण पांडेय 


धुबड़ी: प्रबुद्ध शिक्षक व पत्रकार स्व ओमप्रकाश तोदी की चतुर्थ पुण्यतिथि स्मृति सभा व पुरस्कार वितरण समारोह की विस्तृत कार्यसूची के साथ ओमप्रकाश तोदी स्मृति उद्यापन समिति के सौजन्य से धुबड़ी में मनाई गई। तथा आवेग व भावनाओं से भरे माहौल के बीच तोदी सर के बहुमूल्य योगदान को शिद्दत से याद किया गया। कार्यसूची का शुभारंभ समिति की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा नियोगी व मुख्य अतिथि बशिष्ठ नारायण पाण्डेय, समिति के सलाहकार सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा द्वारा तोदी सर की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ नियोगी की अध्यक्षता में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जहां पूर्वांचल प्रहरी के कार्यकारी संपादक बशिष्ठ नारायण पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार बिजय शर्मा,धुबड़ी शहर के स्वच्छता एंबेसडर सुरेश हरलालका,आर के बसु बांग्ला विद्यापीठ के प्रधानाचार्य बिनोद जोशी मंचासीन थे। समिति की तरफ से बशिष्ठ नारायण पाण्डेय का सराई फुलाम गामोछा,जापी के अलावा कलम, साहित्य व कृतज्ञता पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।साथ ही सभी अतिथियों को भी फुलाम गामोछा तथा कलम व साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बशिष्ठ नारायण पांडेय ने स्व ओमप्रकाश तोदी को पश्चिम असम में हिन्दी का एक ब्रांड एंबेसडर बताया। तथा कहा कि पांच दशक तक उन्होंने हिन्दी के मान, शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में अलख जगाए रखी। उन्होंने बी एन कालेज में सन 1975 के दौरान राष्ट्रभाषा हिन्दी को समुचित दर्जा दिलाने के संघर्ष के दिनों को याद किया।साथ ही कहा कि वे सच्चे अर्थ में एक स्पष्टवादी सोच के विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि स्व जी एल अग्रवाल उन्हें पूर्वांचल प्रहरी का स्तंभ मानते थे। इसके अलावा भी समाजसेवक सुरेश हरलालका, वरिष्ठ पत्रकार बिजय शर्मा, प्रधानाध्यापक बिनोद जोशी, पार्षद अमित अग्रवाल, अधिवक्ता रंजिता अग्रवाल,समाजकर्मी सुदिप कुंडू,अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष दिलीप भारुका,ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा व अन्य वक्ताओं ने भी तोदी सर के स्पष्टवादी, निर्भीक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। तथा कहा कि उनका खाटी मानुष व जमीनी जुड़ाव वाला अंदाज तथा सार्वजनिक जीवन हरदम प्रेरणा देता रहेगा।सभी ने एक सूर में तोदी सर की स्मृति में हर साल उनकी पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम के आयोजन के लिए उद्यापन समिति की सराहना की। मालूम हो कि इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक,समाज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार व भारी संख्या में स्कुल कालेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान ओमप्रकाश तोदी स्मृति अंतर्विद्आलय निबंध प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी,मानपत्र, पुस्तक व एक एक नीम पौधा उपहार स्वरूप प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।समिति के सदस्य कुशल अग्रवाल द्वारा सभा का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें