रविन्द्र तोदी
एनसीसी कैडेट्स समेत 80 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया भाग।
धुबड़ी: ओमप्रकाश तोदी स्मृति उद्यापन समिति की पहल पर तोदी सर की स्मृति में धुबड़ी में स्कुल,कालेज के छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु
"हेरिटेज वाल्क" का आयोजन किया गया। समिति के सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा द्वारा संचालित इस हेरिटेज वाल्क में पूर्वांचल प्रहरी के कार्यकारी संपादक बशिष्ठ नारायण पांडेय भी शामिल हुए। इस अभिनव वाल्क का शुभारंभ ऐतिहासिक विक्टोरिया पार्क से हुआ। शुभारंभ से पूर्व वाल्क लीडर विजय शर्मा ने हेरिटेज वॉक आयोजन के उद्देश्य के संबंध में पत्रकारों को बताया कि धुबड़ी का इतिहास इतना समृद्ध है कि आज की युवा पीढ़ी को जानना और भी आवश्यक है। इस दौरान छात्रों को विक्टोरिया पार्क,आर्मेनियम चर्च, गुरुद्वारा साहिब, आवर्त भवन, प्रशासनिक बंगले,नेताई धुबूनी घाट, पांच पीर दरगाह आदी जैसे ऐतिहासिक महत्ताओ से परिपूर्ण स्थलों के विषय में वाल्क लीडर विजय शर्मा ने शिद्दत से छात्रों को बताया। छात्रों ने भी अपने समृद्ध शहर धुबड़ी की विरासत की महत्ता को समझने की कोशिश की।तोदी सर की स्मृति में आयोजित हेरिटेज वाल्क में 80 से अधिक बी एन कालेज के एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। तथा बड़े पैमाने पर पत्रकार भी शामिल हुए।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें