पारीक महिला समिति का पहल कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पारीक महिला समिति का पहल कार्यक्रम आयोजित

 


गुवाहाटी। पारीक महिला समिति गुवाहाटी के सौजन्य से नगर के एटी रोड स्थित होटल विश्वरत्न में पहल नामक प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय स्टाल के अलावा अन्य प्रांतों के 23 स्टाल लगे थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वुमेनियाज की दिव्या सिवोटीया और पारीक महिला समिति की अध्यक्ष विनीता पारीक ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर पारीक सभा गुवाहाटी के सचिव दिनेश पारीक, उपाध्यक्ष शिवकुमार पारीक, अशोक जोशी, मुकेश पारीक और पारीक युवा परिषद के उपाध्यक्ष अमित पारीक उपस्थित थे।इस अवसर पर 23 तरह की लगी स्टालों में विभिन्न डिजाइनों के डेकोरेटिव पीसेस, विभिन्न तरह के फ्लावर पोट, आकर्षक बंदरवाल एवं घर के सजावटी वस्तुएं, मनमोहक डिजाइन की कुर्ती, विभिन्न तरह के डिजाइनदार वस्त्र ,मुख शुद्धि के कई उत्पाद जैसे पाचक, खटाई, सुपारी पापड़ आदि दैनिक उपयोगी सामग्रियां उपलब्ध थी। कार्यक्रम की मार्गदर्शिका दीपिका जोशी, वर्तमान सचिव निशा पारीक, संयोजिका नमिता पारीक, प्रीति पारीक, भगवती परीक, वंदना पारीक, ज्योति पुरोहित, निशा परेश शर्मा, मधु शर्मा, नेहा जोशी, सरोज जोशी, मंजु पारीक, रंजना पारीक, सुंदर पारीक , गरिमा व्यास और पूजा जोशी ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस अवसर पर पारीक महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा एवं सलाहकार गोपी पारीक उपस्थित थी। पारीक महिला समिती गुवाहाटी की पूर्व सचिव निशा पारीक और निमिता पारीक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें