निखिल कुुमार मुंदड़ा
होजाई। शारदीय दुर्गोत्सव के दौरान भक्तों ने नवमी व दशमी के दिन ने पूजा का भरपूर आनंद लिया। आज दशमी के दिन पूजा पंडालों में प्रातः से ही मां के दर्शन, पूजा - अर्चना , छात्र - छात्राओं को मां से विद्या का आशीर्वाद लेते देखा गया। स्व . जुगल किशोर केडिया स्मृति भवन में आयोजित आदर्श दुर्गा पूजा समिति की पूजा में भक्तों की उपस्थिति ने मां के प्रति श्रद्धा व विश्वास को उजागर किया । सुबह 11 बजे पुरोहित गोतम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी भक्तों से मां को पुष्पांजलि अर्पित करवाई, शांतिजल से उन्हें आशीर्वाद दिया एवं दर्पण को जल में रखकर उसमें बारी बारी से भक्तों को मां के दर्शन करवाए। इस दौरान हर भक्त मां के दर्शन के लिए उतावले नजर आए , पर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था के साथ ही उन्हें दर्शन करने दिया। मां के दर्शन के पश्चात पुरोहित द्वारा भक्तों में रक्षासूत्र व पुष्प आशीर्वाद स्वरूप दिया व प्रसाद बांटा गया । समिति के सचिव मोहन मोरे व मनोज शर्मा ने बताया आदर्श दुर्गा पूजा समिति अपने स्थापना काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां के प्रतिबिंव को सार्वजनिक बोली के लिए रखा गया । समिति के सदस्य ललित बोड़ा ने उपस्थित भक्तों को उस प्रतिबिंव के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप सब श्रद्धा व विश्वास के साथ बोली लगाएं । उपस्थित भक्तों ने बोली लगानी शुरू की । बढ़ - चढ़कर लगी बोली में मां के आशीर्वाद से इसके भाग्यशाली रहे गुवाहाटी के सुनील आलमपुरीया जिनकी अंतिम बोली पर मोहर लगाते हुए मां का आशीर्वाद रूपी प्रतिबिंव उनके परिवार को विधि - विधान के साथ सौंपा , जिसे वे अपने घर लेकर गए । उल्लेखयोग्य है, हर साल की भांति आदर्श दुर्गा पूजा समिति में मां का भंडारा समाज के युवा विक्रम शर्मा, पंकज गरोडीया, अविनाश सरावगी, संदीप मोर, अभिषेक पंसारी, अभिषेक सुरेका, नितिन पंसारी व सुधीर अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं दूसरी तरफ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित मारवाड़ी दुर्गोत्सव समिति द्वारा धूमधाम के साथ पूजा का आयोजन किया गया । सुबह 11 बजे - पुरोहित ने भक्तों को मां का आशीर्वाद दिया व रक्षासूत्र बांटे । इसके पश्चात समिति द्वारा इस बार मां का प्रतिबिंव मोतीलाल खकोलिया को देने का निर्णय सर्वसम्मति से किया । मां के प्रतिबिंव को लेकर मोतीलाल काकोलिया धर्मपत्नी के साथ अपने आवास पर गए । वही समिति के अध्यक्ष लावण्या भीमसरिया व सचिव राजेश केजरीवाल ने इस संवाददाता को बताया कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए मारवाड़ी दुर्गोत्सव समिति ने इस बार समाज की वरिष्ठ महिलाएं व विशिष्टजनों का सम्मान किया। वही युवा पत्रकार निखिल कुमार मुंदडा का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस दौरान उनकी खुशी देखते ही बनती थी । वहीं नतून बाजार स्थित श्री मां दुर्गा बालाजी बाबोसा मंदिर में नवमी के दिन कन्या भोजन का आयोजन किया गया। मारवाड़ी दुर्गोत्सव समिति ने भूतनाथ पुखरी पर मां का विसर्जन किया व आदर्श दुर्गा पूजा समिति ने डमरू नहर में मां का विसर्जन किया।
वहीं शहर में पूजा के दौरान काफी शांतिपूर्वक माहौल देखा गया । कई पूजा पंडालों में एक - दूसरे को सिंदूर लगाने का दृश्य देखा गया । 4 बजते - बजते विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ हो गया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें