शारदीय नवरात्र पर नलबाड़ी राधा कृष्ण मंदिर में डांडिया उत्सव मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शारदीय नवरात्र पर नलबाड़ी राधा कृष्ण मंदिर में डांडिया उत्सव मनाया गया


विजय कुमार शर्मा, नलबाड़ी


       नलबाड़ी युवा महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर डांडिया नृत्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर माँ दुर्गा सहित मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों के श्रृंगार के साथ विशेष रूप से सजाया गया | माता राणी दुर्गा के सम्मुख मारवाड़ी सनातन समाज की मातृशक्ति एवं बच्चे बच्चियों द्वारा रात्रि 7:00 बजे से आयोजित डांडिया नृत्य का भरपूर आनन्द लिया | कार्यक्रम का सफल संचालन शिखा शर्मा एवं निशा शर्मा ने किया | इसके अलावा डांडिया नृत्य में श्रीमती रश्मी जालान, अनिता शर्मा, निशा अग्रवाल, सुनीता शर्मा, अंजु शर्मा, संचिता अग्रवाल, सुशीला शर्मा, नैनसी थर्ड, सारिका चौधरी, मामटी अग्रवाल महिलाओं सहित अनेक बच्चे बच्चियों ने डांडिया नृत्य में भाग लिया | 

          डांडिया नृत्य कार्यक्रम में आयोजित बेस्ट पोशाक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिखा शर्मा, द्वितीय पुरस्कार नैनसी थर्ड एवं तृतीय पुरस्कार मामटी अग्रवाल को मिला | निर्णायक जज की भूमिका रश्मी जालान ने निभाई | कार्यक्रम के अन्त में शिखा शर्मा द्वारा महिषासुर मर्दिनी 'अयगिरि नन्दिनी' स्तोत्र पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई | 

      इस अवसर पर विशेषकर मातृशक्ति व बच्चों की अच्छी उपस्थिति रही |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें