गुवाहाटी सकल विप्र समाज गुवाहाटी के सौजन्य से पितृ पक्ष की उपलक्ष में गुवाहाटी के छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन (ब्राह्मण भवन) में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आज पूर्णाहुती होकर समापन हुआ। व्यास गुरु दिनेश ओझा अनूपगढ़ वाले ने जब समापन प्रवचन देना शुरू किया तो श्रोतागण विदाई बेला को देखते हुए भाव विभोर हो गए। यजमान मंडली के कुछ सदस्यों की आंखों में आंसू भी देखे गए। माहौल इतना भावपूर्ण हो गया कि श्रोता भाव विभोर हो गये। उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी में कार्यरत कर्मकांडी ब्राह्मण बंधुओ ने पितृ पक्ष में अपने उपार्जन के अर्थ से भागवत सप्ताह का आयोजन किया। जिसे गुवाहाटी का सकल विप्र समाज ने समर्थन देते हुए विप्रदान दाताओं ने आर्थिक सहयोग दिया। पूजा पाठ आदि कर्मकांड करवाने वाले विप्रो के सौजन्य से आयोजित यह भागवत कथा नगर में भी चर्चा का विषय बनी। सातों दिन परशुराम सेवा सदन का हाल श्रद्धालुओं से भरा रहता था। भागवत कथा आयोजन का एक अविस्मरणीय आयोजन को देख सभी समाज बंधु भाव भक्ति से गदगद हो उठे।
!->
गुवाहाटी के सकल विप्र समाज द्वारा आयोजित भागवत कथा का हुआ समापन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें