कल देर रात जू रोड में बन रहे नए फ्लाईओवर का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पहुंचे। यह फ्लाईओवर आरजी बरुआ रोड पर चिड़ियाघर तीनाली से सुंदरपुर तक फैला है जिसका एक विस्तारित खंड मदर टेरेसा रोड पर गीतानगर तक जाएगा। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि अगले हफ्ते यह फ्लाईओवर उद्घाटन के लिए तैयार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते 18 अक्टूबर को जू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें