निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा महाअष्टमी के दिन होजाई व लामडिंग में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेंगे। होजाई जिला तथ्य एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का रविवार यानी 22 अक्टूबर को 11:00 बजे लामडिंग की मिस्ट्रिपल्ली पूजा मंडप, जनकल्याण पूजा मंडप और लामडिंग के कालीबाड़ी पूजा मंडप के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री होजाई के कालीबाड़ी पूजा मंडप, दुर्गा बाड़ी पूजा मंडप व रामकृष्ण सेवा आश्रम के पूजा मंडप में मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे।
.jpeg)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें