गुवाहाटी. रारा ग्रुप ने महानगर के लखटकिया में रारा वर्ल्ड नामक अपने दूसरे शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संध्या रारा ने फीता खोल कर शोरूम का पट खोला। इस अवसर पर उनके साथ विजय सेठी, विनोद जैन,सुभाष जैन और राकेश रारा उपस्थित थे। स्थानीय समाजसेवी इंद्रजीत दत्त काकोटी ने दीप प्रज्वलित कर रारा ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उद्घाटन के अवसर पर रारा ग्रुप के नरेंद्र रारा ने बताया कि रारा ग्रुप 1962 सन से ही असम में सोना,चांदी,डायमंड और ज्वेलरी का कारोबार करते आ रहा है। फैंसी बाजार के अलावा लखटकीया में भी इसका शोरूम का आज उद्घाटन हुआ है। हमारे शोरूम में सोने, चांदी व डायमंड के हर उत्पाद एक ही छत के नीचे प्राप्त हो जाएंगे। ताकि छोटे-छोटे ज्वेलरी कारोबारी को एक ही छत पर सारे उत्पाद उपलब्ध हो सके। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर लोगों ने रारा ग्रुप के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए जमकर खरीदारी भी की। उल्लेखनीय है कि रारा वर्ल्ड में हरे कृष्णा ग्रुप का ब्रांड कृष्ण ज्वैलरी के सभी उत्पाद सहजता से ही उपलब्ध मिलेंगे।
!->
Home
Unlabelled
रारा ग्रुप ने लखटकीया में दूसरे शोरूम का शुभारंभ किया
रारा ग्रुप ने लखटकीया में दूसरे शोरूम का शुभारंभ किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें