समता भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समता भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन

 


गुवाहाटी। आचार्य श्री नाना लाल जी महाराज साहब का 24वां पुण्य स्मृति दिवस एवं वर्तमान आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब का आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष में समता भवन गुवाहाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन जीएमसी ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। जिसमें 145 सदस्यों ने पंजीकरण करवाया और 109 युनिट रक्त संग्रह करके जीएमसी ब्लड बैंक में संग्रहित किया गया।


शिविर का शुभारंभ उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप के साथ संघ अध्यक्ष जीवराज पींचा द्वारा फीता काट कर किया गया।


इस अवसर पर श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के सुंदरलाल पींचा, ताराचंद बोथरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल बोथरा,संघ मंत्री धनराज बोथरा, संघ कोषाध्यक्ष मदन लाल भूरा,दिलीप छाजेड़,महेंद्र जे. पींचा,पदम बोथरा, ओम प्रकाश भूरा, दुलीचंद फलोदिया, प्रदीप दूगड़,धीरज पुगलिया एवं समता युवा संघ अध्यक्ष मुकेश गोलछा, मंत्री प्रवीण सेठिया, संयोजक विकास जे.पींचा, नवीन सुराणा, अनिल सेठिया, प्रवीण दूगड़, महावीर गोलछा, अरिहंत लुणावत, संजय पारख, अमित पींचा तथा महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी बरडिया, मंत्री सरोज भूरा, सरला बोथरा, मुन्नी देवी फलोदिया, सुशीला बोथरा, आदि सदस्याये उपस्थित थी। इस शिवर के आयोजन में समता युवा संघ के सदस्यों ने कड़ी मेहनत एवं प्रचार प्रसार से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई श्री संघ -महिला समिति सदस्यों का भी सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें