गुवाहाटी में कई इलाके जलमग्न, गांधी बस्ती में जीवन अस्त-व्यस्त हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में कई इलाके जलमग्न, गांधी बस्ती में जीवन अस्त-व्यस्त हुआ

 


गुवाहाटी। गत दो दिनों की बरसात से गुवाहाटी के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए है। राजगढ़, अनिल नगर, जू रोड के बाइ लेने में तो पानी की निकासी का कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है।सीलपोखरी गांधी बस्ती में भी पानी का पूरी तरह से जमा होने की वजह से जन जीवन व व्यापार बाधित हो गया है। रास्ते में घुटनों तक पानी से फुटपाथ का भी पता नहीं चल रहा है। रियासी अपार्टमेंट के बेसमेंट तक पानी पहुंच गया है। गांधी बस्ती की कई दुकानें जलवग्न होने की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल जमाव की वजह से व्यापारी अपनी दुकान खोलने के लिए भी पहुंच नहीं पा रहे हैं। बरसात के रुकने के 12 घंटे पश्चात भी पानी निकल नहीं पा रहा है। गांधी बस्ती में पुब शरनिया और दक्षिण शरनिया की पहाड़ियों से जल आकर गांधी बस्ती के समतल इलाकों की गलियों में घुस जाता है। नालो की सफाई सही ढंग से नही होने के कारण नालों से पानी की निकासी पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। अतः जल जमाव की स्थिति ज्यों का त्यों बनी हुई है। लोगों ने आशंका जताई कि यह पानी सूख जाने के बाद मच्छरों का प्रकोप गंदगी की वजह से शुरू हो जाएगा। क्योंकि बरसात के पानी ने नालों की सफाई कर नालों की गंदगी को सड़क तक ला दिया। गंदगी में अधिकतर प्लास्टिक की बोतले ही दिखाई देती है। स्थिति सामान्य होने में एक दो दिन लग जाएंगे तब तक लोगों को असुविधाओं के बीच में ही रहना होगा। गांधी बस्ती में रिक्शा वालों की चांदी हो गई है। वे लोगों को सीलपोखरी मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए सौ रुपए प्रति ट्रिप के हिसाब से ले रहे हैं। गांधी बस्ती में रहने वाले स्कूली छात्र भी जल जमाव की वजह से स्कूल के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। परिणाम स्वरूप उन्हें स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। दुकान बंद होने की वजह से लोगों को आवश्यक सामग्री के लिए रिक्शा से सीलपोखरी तक जाना पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें