नगांव के घाहीं गांवपंचायत मे अमृत कलश यात्रा मे शामिल हुए मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव के घाहीं गांवपंचायत मे अमृत कलश यात्रा मे शामिल हुए मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य

 


पूजा माहेश्वरी 


नगांव। जिला के रोहा उन्नयन खंड के अंतर्गत घाहीं गांवपंचायत मे मेरी माटी मेरा देश नामक कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम मे परिवहन, अबकारी आदि विभाग और नगांव के अभिभावक मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य उपस्थित थे । इस अवसर पर घाहीं बोर नामघर से घाहीं गांवपंचायत तक अमृत कलश यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा मे मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य भी पैदल चलते हुए शामिल हुए। अमृत कलश यात्रा मे काफी उत्साह का माहौल था और उपस्थित लोग गाजे बाजे के साथ नृत्य करते, धीरकते हुए चल रहे थे। खुशनुमा महौल मे अमृत कलश यात्र अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया । इस सभा मे भाषण प्रस्तुत करते हुए मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने लोगो के उत्साह की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू उपस्थित लोगो को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर आयोजित सभा मे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप बोरा तथा फटिक चंद्र दास का अभिनंदन किया गया जिन्होनें देश सेवा मे उल्लेखनीय योगदान दिया । कार्यक्रम मे रोहा के विधायक शशिकांत दास , नगांव जिला परिषद के मुख्य कार्यवाही अधिकारी अनन्त गोगोई , रोहा उन्नयन खंड के उन्नयन अधिकारी , समाज सेवी अभिजीत नाथ , नगांव जिला प्रशासन व नगांव जिला परिषद के अधिकारीगण के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें