नगांव: महाराज अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: महाराज अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया



पूजा माहेश्वरी 


समाजसेवी रामप्रसाद खेतान ने झंडोत्तोलन किया


नगांव ।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा, नगांव के तत्वावधान मे श्री महाराजा अग्रसेन जयंती रविवार को श्री अग्रसेन भवन मे मनाई गई  । अग्रसेन जंयती के अवसर पर आगामी 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है ।रविवार को श्री अग्रसेन भवन में सुबह दस बजे   झंडोत्तोलन , महाराजा अग्रसेन जी की मुर्ति पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना , आरती व प्रसाद वितरण किया गया ।  झंडोत्तोलन समाजसेवी  रामप्रसाद  खेतान द्वारा किया गया । सर्वप्रथम अध्यक्ष पवन गाड़ोदिया ने मुख्य अतिथि रामप्रसाद  खेतान का अग्र दुपट्टा से अभिन्नदन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में अग्रबंधु तथा महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित थीं । तत्पश्चात वरिष्ठ अग्रबंधु मांगीलाल गोयनका,  संतलाल बंका, जगदीश गिनोड़िया,  लोकराम ड़ाबरीवाल के घर जाकर अग्र दुपट्टा से सभी का सम्मान किया गया । दोपहर 12:30 बजे से धिंग रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया  ।


सांय चार बजे ब्रह्मपुर स्थित अंध विद्यालय में बच्चों के बीच फल, मिठाई, केक, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि का वितरण किया गया ।


संध्या बेला मे श्री महाराजा अग्रसेन भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया । भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी । भजन कीर्तन का कार्यक्रम  अरुण नागरका, सारंग खाटुवाला की देखरेख में संपन्न हुआ । इस अवसर पर अग्रसेन भवन में विद्युत सज्जा की गई तथा भवन को  दीपों से  सजाया गया । उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी सांवरमल खेतावत, रघुवीर आलमपुरीया, नेमीचंद ड़ाबरीवाल, राधारमण खाटुवाला , रतन जाजोदिया, महावीर किल्ला, जगदीश लोहिया, जुगल किशोर जाजोदिया, राधेश्याम लोहिया, सीताराम अग्रवाल (छापरमुख) प्रदीप केजरीवाल, नरेश बंसल,  कैलाश खेतान , ओमप्रकाश जाजोदिया (मारवाड़ी पट्टी), अजय मित्तल, महेश भजनका तथा महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित थी । इस आशय की जानकारी संयुक्त सचिव सुनील आलमपुरीया द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें