रंगिया में अभामामस द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में अभामामस द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजित

 


अरुणा अग्रवाल


देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ रंगिया में भी अग्रवाल समाज के संस्थापक तथा भगवान श्री राम के वंशज महाराजा अग्रसेन जी की 5147वीं जयंती रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में इसका आयोजन स्थानीय श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में महाराजा अग्रसेन का भव्य दरबार सजाया गया। संध्या 6 बजे सर्वप्रथम गणेश बंदना के साथ यजमान श्री दिनेश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरुणा अग्रवाल द्वारा पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी श्री गोपाल शर्मा और पंडित श्री महेश शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ करवायी। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की ज्योत प्रज्वलन और आरती का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी का जयकारा लगाया तथा इस महाआरती में शामिल होकर अपने कुल देवता का आशीर्वाद लिया और भगवान श्री श्री महाराजा अग्रसेन जी को भोग अर्पण करने के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। समिति की सभी सदस्याओं ने पारम्परिक मारवाड़ी वेशभूषा परिधान कर कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय समाजबंधुओ ने भी कार्यक्रम में बड़े बी उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे सनातन मारवाड़ी समाज के समक्ष हुआ यह कार्यक्रम एक सफल महोत्सव बना। कार्यक्रम में प्राची सिकरिया, अरुणा अग्रवाल, नीतू भगत, सुमन अग्रवाल, मोनिका लुंडिया, पायल लुंडिया, गुंजन लुंडिया, पायल अग्रवाल, रीता सिकरिया, संगीता सिकरिया, खुशबू सिकरिया, अनुराधा जाजोदिया, लक्ष्मी जाजोदिया, सुषमा सिकरिया, सोनम सिकारिया, रिंकू जजोदिया, अंजलि अग्रवाल, रेखा शर्मा, रश्मी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, सुधा जैन, मीरा जैन, अंकिता लुंडिया, गुड्डी सिंघानिया का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें