बाबा रामदेव भक्त संगम की वार्षिक साधारण सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाबा रामदेव भक्त संगम की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

 


गुवाहाटी। बाबा रामदेव भक्त संगम की वार्षिक साधारण सभा आठगाँव स्थित होटल किरणश्री होम मे आयोजित की गई। सभा के अन्तर्गत समिति के कोषाध्यक्ष संजय जैन ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। सभा मे समिति मे जुड़े नये सदस्यो का अभिवादन किया गया और 16 वार्षिक महोत्सव के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। ज्ञात हो की समिति के द्वारा पिछले 15 वर्षो से प्रत्येक वर्ष भादवा दशमी पर भव्य भजन संध्या एवं वार्षिक महोत्सव पर बाबा रामदेव जी विशाल जम्मा जागरण आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य मे 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2024 तक वृन्दावन गार्डन, श्री गौहाटी गौशाला, गुवाहाटी (असम) मे त्रिदिवसीय श्री रामदेव भागवत कथा अमृत का ऐतिहासिक भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सभा के दौरान समिति द्वारा गुवाहाटी मे बाबा रामदेव जी के भव्य मंदिर निर्माण कार्य की रूप रेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सचिव रवि सुरेका ने बताया की समिति मंदिर निर्माण हेतु भूमि क्रय करने का प्रयास कर रही है।


समिति के अध्यक्ष दीपक पोद्दार ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जम्मा गायक सुशील गोपाल बजाज के द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र मे तीन दिवसीय बाबा रामदेव अमृत कथा प्रथम बार प्रस्तुत की जायेगी। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस 19 जनवरी, 2024 को सुबह विशाल कलश एवं निशान यात्रा आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 3:00 बजे कथा अमृत प्रारंभ होगी जिसमे सजीव झाँकीया सहित भगवान रामदेव जी की जन्म कथा, पहला पर्चा (माता मेणादे को प्रदान), दूसरा पर्चा (रूपा दर्ज़ी को प्रदान), तीसरा पर्चा (भैरव राक्षस को प्रदान) की गाथा प्रस्तुत की जायेगी। द्वितिय दिवस 20 जनवरी को कथा अमृत मे बाबा के भजन, चौथा पर्चा (बोयता राम को प्रदान),आठवाँ पर्चा (पाँच पीरों को प्रदान) के अलावा हनुमान जी तथा श्याम बाबा के भावनामयी विषेश भजन भी प्रस्तुत किए जायेंगे। कथा के अंतिम दिन 21 जनवरी को बाबा रामदेव जी का मंत्र शक्ति पर्चा (सेठ दल्ला जी को प्रदान), रामदेव जी का ब्यवाला, पाँचवा पर्चा (पुंगलगड में प्रदान), रामदेव जी की सजीव बारात, छठा पर्चा (नेतल दे की काया कंचन करना), सातवाँ परचा (भाजें शक्तिसिंह को जीवनदान प्रदान) की भावपूर्ण प्रस्तुती की जायेगी। इसी के साथ पूर्णावती हवन एवं महाप्रसाद के समावेश के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा। असम के विभिन्न स्थानों के अलावा भारत के कई राज्यो से बाबा के भक्त इस कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगे और उनके ठहरने की उचित व्यवस्था भी समिति द्वारा की जायेगी। समिति के उपाध्यक्ष घेवरचन्द सिपानी ने बताया की समिति के सभी सदस्य इस त्रिदिवसीय कथा अमृत के आयोजन एवं मंदिर निर्माण के विचार से अत्यंत उत्साहित है और इस आयोजन मे समिति के सभी पुरुष एवं महिला सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा सक्रिय योगदान रहेगा। समिति के सदस्य सुभाष केजरीवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर इस सभा का समापन हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें