मायुमं गुवाहाटी अमृत शाखा ने नारी चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत नाटक का मंचन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी अमृत शाखा ने नारी चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत नाटक का मंचन किया

 


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत नवगठित शाखा मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी अमृत शाखा ने नारी चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी फ्रॉम लव जिहाद नामक नाटक का मंचन मालीगांव गौशाला प्रांगण में किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष स्वीटी बजाज गोयनका ने बताया कि लव जिहाद हमारे राष्ट्र व समाज के लिए कोढ की बीमारी जैसी है। जिसमें हमारी बहन बेटियां को छल कपट से प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए मजबूर कर उनका जीवन बर्बाद कर दिया जाता है। इस समस्या के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन कर इसे सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अवकाश जम्मड के निर्देशन में उक्त नाटक का मंचन किया गया। जिसमें राधा के रूप में मुख्य भूमिका मीनाक्षी बुच्चा ने निभाई। जिसे एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवक के रूप में परिचय कर उससे विवाह कर लिया था। राधा की मां का किरदार किरण खजांची तथा सुल्ताना की मां का किरदार मंजू डागा ने निभाया। सुनीता पटवा ने सीता और संगीता बैद ने सुल्ताना का चरित्र अभिनीत किया।निरंजन अग्रवाल ने रिपोर्टर की व अवकाश जम्मड ने लव जिहादी की भूमिका निभाई। बाल कलाकार हर्षवर्धन गोयंका, परी, अवनी और चित्राक्षी ने शानदार अभिनय किया।कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारीणी सदस्य गौतम गोयंका, प्रांतीय मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र, शाखा सलाहकार आमित कंसल शाखा जनसंपर्क सचिव सुनीता जैन और बेलतला शिखर शाखा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।शाखा सचिव अनित बिहानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें