डिब्रूगढ़. एमएस लक्ष्मीप्रिया,आईएएस, मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आज जॉन बेरी व्हाइट ऑडिटोरियम,असम मेडिकल कॉलेज में ऊपरी असम के 11 जिलों, डिब्रूगढ़, धेमाजी, सोनितपुर, बिश्वनाथ, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, शिवसागर, चराइदेव और तिनसुकिया की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मिशन निदेशक ने आज सुबह एएमसीएच में मातृ एवं शिशु भवन में एक मानव दूध बैंक "स्नेहबंधन लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर" का उद्घाटन किया। कहा जा रहा है कि यह असम का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक हैं। ऐसे दो और बैंक जीएमसीएच और सिलचर मेडिकल कॉलेज में खुलने जा रहे हैं।मिशन निदेशक ने आज एएमसीएच में मेडिसिन विभाग में "हेमेटोलॉजी और बहुउद्देशीय डे केयर सेंटर" का भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर असम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीब काकोटी, अधीक्षक डॉ. प्रशांत दिहिंगिया और एएमसीएच के अन्य संकाय, डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें