मायुमं कामाख्या शाखा द्वारा मूनलाइट द डांडिया नाइट आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं कामाख्या शाखा द्वारा मूनलाइट द डांडिया नाइट आयोजित




गुवाहाटी. मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा ने पलटन बाजार स्थित आशीअप्सरा में मूनलाइट द डांडिया नाइट का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा के संस्थापक संपत मिश्र व विशिष्ठ अतिथि मंडलीय उपाध्यक्ष मितेश सुराना ने मां दुर्गा के चित्र के आगे तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ मायुमं कामाख्या शाखा की अध्यक्ष नीलम भजनका, निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया, सचिव नमिता दूधोडिया, कोषाध्यक्ष जूही पांडे उपस्थित थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सन 2001 की विश्व सुंदरी खिताब जीतने वाली अदिति गोवित्रीकर ने दर्शकों को अपनी अदाओं से डांडिया नृत्य में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। डीजे शीश ने डीजे की कर्णप्रिय धुनो को बजाकर सबको नचा दिया। राजस्थानी और गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में युवक युवतियां ने डांडिया की मस्ती का आनंद लिया। डांडिया में श्रेष्ठ डांडिया महिला परिधान, श्रेष्ठ डांडिया पुरुष परिधान, श्रेष्ठ डांडिया युगल जोड़ी, श्रेष्ठ डांडिया बाल कलाकार और श्रेष्ठ डांडिया बाल नृत्य का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, महामंत्री सुभाष सुराणा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड, प्रांतीय संस्कृत संयोजिका पिंकी बैंगानी, मारवाड़ी युवा मंच बेलतला शाखा के अध्यक्ष संदीप पोद्दार, सचिव अविनाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित सिंघी सिरोज शाखा की अध्यक्ष ज्योति डागा सचिव लक्ष्मी जैन के अलावा गुवाहाटी समृद्धि शाखा की सदस्याये व अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें