असम राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 आयोजित




गुवाहाटी. अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी (अणुविभा) द्वारा पूरे देश में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय असली आजादी अपनाओ है। इसमें निबंध लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, गायन और भाषण प्रतियोगिताओं में कक्षा 5 से 12 तक के देशभर के करीब 800 स्कूलों के लगभग एक लाख बच्चे भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता चार चरणों में स्कूल, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। अणुव्रत समिति, गुवाहाटी द्वारा इस प्रतियोगिता का स्कूल एवं कामरूप (मेट्रो) जिला स्तरीय आयोजन पिछले दिनों किया गया था। इसी क्रम में रविवार को स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री स्वर्णरेखाजी के पावन सान्निध्य में असम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया, जिसमें कामरूप मेट्रो, बरपेटा, दरंग एवं नगांव जिले के लगभग 40 विजेताओं ने भाग लिया। साध्वी श्री स्वर्णरेखाजी सभी को अणुव्रत के नियमों को अपनाने की प्रेरणा दी। साध्वी स्वस्तिकाश्रीजी एवं समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने जीवन विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। अध्यक्ष बजरंग बैद ने उपस्थित सभी बच्चों, उनके परिजनों, शिक्षकों आदि का स्वागत अभिनंदन करते हुए ईको फ्रेंडली फेस्टिवल के अंतर्गत प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अणुविभा के असम एवं त्रिपुरा प्रभारी छत्तरसिंह चौरड़िया उपस्थित थे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रायोजक श्री अमोलचंद अजय भंसाली एवं निर्णायक मंडल का सम्मान किया गया। निर्णायक मंडल में सरोज दुगड़, गौतम चौरड़िया, स्वाती बासोटिया, रश्मि खाटुवाला, मीना पगारिया, गरिमा नाहटा, रमेश चांडक थे। प्रतियोगिता का संचालन संयोजक निर्मल बैद एवं अशोक सुराणा तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के ईस्ट जोन प्रभारी व समिति मंत्री संजय चौरड़िया ने किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुए। इस आशय की जानकारी उपाध्यक्ष नवरतन गधैया ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें