पूजा माहेश्वरी
नगांव । लायंस क्लब आफ नगांव ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष व समाज सेवी प्रदीप कुमार अग्रवाला(लोहिया) का रविवार की रात 8.45 बजे गुवाहटी के एक निजी चिकित्सालय मे निधन हो गया । वे 61 वर्ष के थे । उनके निधन की खबर मिलते नगांव मे शोक की लहर दौङ गई । सोमवार की सुबह से ही उनको चाहने और जननेवाले उनके हैबरगांव निवास पर जुटने लगे । प्रातः 8.30 बजे उनके नश्वर देह को गुवाहाटी से नगांव लाया गया । बाद मे सुबह 11 बजे ऊपरांत उनकी अंतिम यात्रा मिलनपुर भूतनाथ के लिए रवान हुई तब मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा, लायंस क्लब आफ नगांव, लियो क्लब आफ नगांव सहित अनेक संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस समय नगांव मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे । बाद मे प्रदीप के पार्थिव शरीर को लायंस क्लब आफ नगांव ग्रेटर के सेंटर मे ले जाया गया जहां क्लब के सदस्यो और महिला सदस्याओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । लायंस क्लब आफ नगांव ग्रेटर के सेंटर निर्माण व क्लब के उत्थान मे प्रदीप का बहुत बङा योगदान रहा है । प्रदीप कुमार अग्रवाला का समाज सेव और लायनजीम मे एक जाना पहचाना नाम था । लायंस क्लब आफ नगांव ग्रेटर की स्थापना सन 1988 मे हुई थी तब वे इस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष बने थे और क्लब की उन्नति मे योगदान करते आये थे । धीरे धीरे 1995 के आसपास पास समुहिक प्रयासों से क्लब का अपना सेवा केन्द्र सथापित हो गया था और लायंस की निशुल्क सेवा पूरे जोश के साथ जरूरत मंदो को मिलने लगी थी । लायंस क्लब आफ नगांव ग्रेटर समाज सेवा में नगांव ही नहीं पूरे उत्तर पूर्व डीस्ट्रीकट 322 डी में एक अगृणी संस्था के रूप में स्थापित हो गया है । नगांव शहर के मध्य में स्थित सबसे बड़ा केन्द्र है । लायन प्रदीप ने लायंस डीस्ट्रीकट के कई पदो पर अपनी सेवायें दी । उनकी लोकप्रियता ही थी कि सोमवार को सुबह से ही उनके हैबरगांव स्थित निवास पर कई संस्थाओ के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित हो गए । लायंस क्लब के सेंंटर मे क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कनोइ लायंस चेरीटेबल ट्रस्ट के सभापति सांवर मल खेतावत, लायन रामवतार अग्रवाल, पीडीपी बजरंग लाल अग्रवाल, सुनील गोयनका, आकाश खदरीया, अशोक खाखोलिया, सचिव डा कंचन बाला, बबिता कनोइ, कुसम सेठीया, अन्य सभी सदस्यों सहित गोपाल पोद्दार, कैलाश खेतान, सुनिता खेतान, अनिल शर्मा ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मिलनपुर भूतनाथ मे मुखाग्नि उनके पुत्र अक्षय अग्रवाल औेर अनुज राजेश अग्रवाल ने दी । देखते ही देखते प्रदीप पंचतत्व मे विलीन हो गया । वें अपने पीछे पत्नी, पुत्र- पुत्री सहित पारिवारिक सदस्य छोड़ गए हैं ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें