अयोध्या. श्री सालासर बालाजी महाराज की अखण्ड ज्योत यात्रा आज चौथे दिन पावन तीर्थस्थल अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमी की परिक्रमा कर भक्तों को दर्शन दिये।
समिति के सदस्य दीपक पोद्दार ने बताया की मंहत राजकुमार दास जी के निरिक्षण मे अयोध्या के विद्वान संतो ने विधिवत पूजन करवा कर दिव्य ज्योत की आरती करवाई और नवनिर्मित मंदिर को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्रदान किया। वहाँ महंत जी ने निज हाथों से इस यात्रा के प्रमुख सेवादार रिन्केश पटवारी और सुशील पटवारी का सत्कार कर शुभाशीष प्रदान किया। श्री जानकी महल ट्रस्ट धर्मशाला मे रात्री विश्राम की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है की इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे महामण्डलेश्वर जयकिशन गिरी का विषेश सहयोग रहा।
समिति के सदस्य अशोक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की यह दिव्य रथ आगामी रविवार 26 नवम्बर को माँ कामाख्या के मंदिर पहुँचेगा और वहाँ से गाजे बाजे के साथ श्री गणेश मंदिर, गणेशगुड़ी लाया जायेगा और नगर के विभिन्न स्थानो पर पवित्र ज्योत की आरती और भव्य स्वागत किया जायेगा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें