गुवाहाटी गौशाला में गोपाष्टमी मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी गौशाला में गोपाष्टमी मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़


गुवाहाटी. श्री गुवाहाटी गौशाला में आयोजित दो दिवसीय गोपाष्टमी मेले में आज दूसरे दिन भीड़ का सैलाब उमड पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड्स की विशेष रूप से व्यवस्था की गई। इसके लिए कब्रिस्तान के सामने वाले गेट से अंदर आना और छत्रीबाडी गेट से बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने घास बिक्री केंद्र से घास खरीद कर गौ माता को खिलाया। इससे पहले प्रातः काल गौशाला प्रबंधन समिति की तरफ से गौ पूजन की गई एवं गाय को गुड, घास और रोटी खिलाई गई एवं गौशाला में कार्यरत गौ सेवादारो को पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, मंत्री प्रदीप भुवालका, दीनदयाल सावोटिया, कृष्ण कुमार जालान उपस्थित थे। शाम को 4 बजे गौशाला का वार्षिक अनुदान एवं सम्मान सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें गौशाला स्थित दो पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग करने के लिए गीता देवी सराफ , डॉक्टर अशोक सराफ व मनोज पाटोदिया ,16 किलो वाट का सोलर प्लांट प्रदान कर्ता अजय पोद्दार और कंचन पोद्दार नांरगी, 12 किलोवाट का सोलर प्लांट प्रदान करने वाले श्री कुमार प्रतीक कुमार चौधरी, दूध के पाउच पैकेजिंग प्लांट का प्रायोजक नारायण नरूका और सूरज सिंघानिया, धर्मदा खाते के लिए सोमेंद्र प्रसाद शर्मा, बाजार के डिब्बे के लिए राजकुमार चौधरी, वित्ति लाग के लिए रतन शर्मा, परगना डिब्बा के लिए विश्वनाथ चौधरी को प्रशस्ति पत्र और गौशाला के दुपट्टे से सम्मानित किया गया। गौशाला के सबसे वरिष्ठ ग्वाला लालबाबू राय को उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौशाला की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी चैयरमेन कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज अशोक कुमार धानुका, ट्रस्टी कोषाध्यक्ष प्रदीप भडेच, गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, उपाध्यक्ष दीनदयाल सावोटिया, महामंत्री प्रदीप कुमार भुवालका, ट्रस्टी रामपाल सिकरिया ,सोमेंद्र शर्मा, रमेश गोयंका, विजय जसरासरिया रामस्वरूप जोशी, उपाध्यक्ष ललित धानुका, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार जालान उपस्थित थे। मेले के दोनों दिन तेरापंथ युवक परिषद ने सूचना केंद्र का दायित्व संभाल रखा था। मेले में विभिन्न स्टलो के अलावा लायंस आई हॉस्पिटल का जांच स्टॉल, इस्कॉन गुवाहाटी, कुमारपाडा राजहुआ नामघर नर्सरी आदि की स्टोले भी लगी हुई थी। मेले को सफल बनाने में कार्यकारिणी समिति के संयुक्त मंत्री गौतम शर्मा, अनिल थर्ड, सदस्य प्रमोद हरलालका, प्रेम कुमार कायल, समित सराफ, राजेश हंसारिया, शिव प्रसाद भीमसरिया, गौरव सावोटिया, मक्खन अग्रवाल, विकास गुप्ता, मनोज कुमार जालान, पीतराम केडिया, सुशील गोयल,,विजय हरलालका, सुनील बाजोरिया के अलावा अन्य कई सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया। गौरतलब है कि आगामी 26 नवंबर को मालीगांव स्थित गौशाला में भी एकदिवसीय गोपाष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें