भरोसेमंद भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की मदद से यात्री ने वापस पाया अपना खोया सामान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भरोसेमंद भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की मदद से यात्री ने वापस पाया अपना खोया सामान



बरपेटा. डिब्रूगढ़ से हावड़ा जाने वाली कामरूप एक्सप्रेस में बरपेटा निवासी इस्मिता शर्मा अपने बेटे विराज शर्मा के साथ बरपेटा रोड से जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन तक के लिए सफर कर रहे थे। बेटे विराज की वॉलेट जलपाईगुड़ी स्टेशन पर उत्तरने से पहले ट्रैन मे खो गई। उसमें उसकी जरूरी दस्तावेज थे। इस मामले में रेलवे में शिकायक दर्ज करवाई।जिसके बाद रेलवे डिपार्टमेंट ने तत्परता से प्रतिक्रिया दिखाई और मदद की।


तुरंत ही ट्रेन में सुरक्षा स्टाफ ने क्रियान्वित होते हुए वॉलेट की खोज की। कुछ समय बाद, वॉलेट मालदा स्टेशन पर यात्री के सीट पर मिला। 

सहायता करने वाले सुरक्षाकर्मी वी के सिंह,ट्रेन इंस्पेक्टर S Y एस वाई सुभाष मंडल एवं टी टी ई बीजनाथ सिंह ने वॉलेट को मालदा से एन जे पी स्टेशन पहुंचाने में मदद की।


इस घटना ने दिखाया कि भारतीय रेलवे के कर्मचारी अपने यात्रीगण की मदद के लिए सदैव तत्पर और सहायता के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। भारतीय रेलवे कर्मचारियों की इस श्रेष्ठता को देखते हुए, हम सभी को एक सशक्त और सहायता भरा समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें