लघु उद्योग भारती का गुवाहाटी में दिवाली मेला 'उड़ान' 4 नवंबर से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लघु उद्योग भारती का गुवाहाटी में दिवाली मेला 'उड़ान' 4 नवंबर से


गुवाहाटी. देश के अग्रणी सामाजिक-आर्थिक संगठन, लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर के तत्वावधान में 4 व 5 नवंबर को दो दिवसीय दिवाली मेला उडान जू रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया जाएगा। लघु उद्योग भारती, उत्तर पूर्वी ग्राम और शिल्पी प्रकोष्ठ और संगठन की महिला समिति के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय मेला मे स्वदेशी ग्रामीण कारीगरों को उनकी उपज - मिट्टी के दीपक, आतिशबाजी के लिए एक बाजार देने का प्रयास करता है। लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर के प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेका ने गुवाहाटी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि पिछले दो वर्षों से लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर विलेज एंड आर्टिस्ट सेल के सहयोग से इस तरह के प्रयास कर रही है। गत पहले वर्ष में नलबाड़ी जिले के कुल-बिल हीरापारा के कुम्हारों द्वारा उत्पादित लगभग एक लाख मिट्टी दीपक खरीद कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में वितरित और बेचा गया। दूसरे चरण में, पिछले साल धुबडी जिले के चापर, अशरकांडी और रंगाली में कुम्हारों से एक लाख से अधिक मिट्टी के दीपक खरीदकर खुले बाजार में बेचा गया और वितरित किया गया। इस वर्ष दिवाली मेले का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।इन दोनों बार के सफल प्रयासों से संबंधित स्थानीय कलाकारों को आर्थिक लाभ हुआ है। इस वर्ष, असम के माननीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री बिमल बोरा ने मेले का मुख्य संरक्षक बनने में रुचि व्यक्त की है। गौरतलब है कि पिछले सफल प्रयासों की असम के माननीय मुख्यमंत्री और असम के माननीय राज्यपाल ने काफी सराहना की थी। असम की बुनाई उद्योग शैली पर गर्व करने वाली पद्मश्री हेमप्रभा चुटिया को इस वर्ष सम्मानित करने की व्यवस्था की गई है। महिला समिति की अध्यक्ष नेहा खंडेलवाल और कार्यक्रम संयोजिका रंजना भजनका ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती महिला समिति के बारे में बताते हुए कहा कि इस मेले में दिवाली के सजावटी सामान, रंगोली सजावट के सामान, आतिशबाजी, सजावटी दीपक आदि की कुल 62 स्टाॅल लगेगी जो पूर्वोत्तर के विभिन्न गांव और शहरों के लोगों द्वारा लगाई जाएगी। गांव की कुछ स्टाॅलों को निःशुल्क स्टाॅन उपलब्ध कराया गया है। इस मेले में लघु उद्योग के विषय में एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ संयोजक अरुप बरपुजारी ने कहा कि इस मेले से गांव में बसने वाले छोटे-छोटे हस्त शिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान होगा। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विवेक अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें