लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को मिट्टी के दीपक भेंट किये - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को मिट्टी के दीपक भेंट किये


गुवाहाटी। लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर के द्वारा दीपावली के अवसर पर ग्राम शिल्प के माध्यम से मिट्टी के दिए खरीद कर वितरण करने का कार्य गत कई वर्षों से किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम शिल्प को बढ़ावा देकर उन्हें रोजगार प्रदान करना है। इसी कड़ी में लघु उद्योग भारती का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ग्राम्य शिल्प द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपक दीपावली के उपहार स्वरूप भेंट किये। मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महासचिव आशीष देवड़ा, लघु उद्योग भारती के पूर्वोत्तर प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेका, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मनोज लुंडिया, वर्तमान प्रांतीय महासचिव विवेक अग्रवाल, ग्राम्य शिल्प प्रकोष्ठ एवं दिया वितरण समिति के संयोजक अरूप बोरपुजारी और नगर के विशिष्ठ उद्यमी घनश्याम धानुका उपस्थित थे।प्रतिनिधि मंडल ने लघु उद्योग भारती के कार्य कलाप के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत रूप से बताया। मुख्यमंत्री ने भी लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों को सफल बनाने में राज्य सरकार का हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें