श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी बनें आरएस जोशी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी बनें आरएस जोशी


गुवाहाटी, 9 नवंबर। समाज की प्रतिष्ठित संस्था श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी के रूप में जाने-माने समाजसेवी रामस्वरूप जोशी (आरएस जोशी) को वृहस्पतिवार को मनोनीत किया गया। ट्रस्ट बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य देवीदत्त जालान द्वारा शारीरिक अस्वस्थता के चलते हाल ही में दिए गए त्यागपत्र के पश्चात श्री जोशी को ट्रस्टी के रूप में ट्रस्ट बोर्ड में शामिल किया गया।


मालूम हो कि श्री जोशी जानेमाने बिल्डर के अलावा श्री मारवाड़ी हास्पिटल्स के महामंत्री, विभिन्न पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट व सोसाइटी में बतौर ट्रस्टी सहित विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें