राउंड टेबल इंडिया ने हाट बाजार का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राउंड टेबल इंडिया ने हाट बाजार का आयोजन किया


गुवाहाटी. राउंड टेबल इंडिया की गुवाहाटी मेट्रो राउंड टेबल 320 शाखा ने छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन में जरूरतमंद व कम आय वर्ग वाले लोगों के लिये दिवाली की खरीदारी करने के उद्देश्य से हॉट बाजार लगाया। जिसका शुभारंभ राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) के एरिया चेयरपर्सन पंकज अग्रवाल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ राउंड टेबल गुवाहाटी मेट्रो के चैयरमेन अंकित अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर अंकित तोदी, कार्यक्रम संयोजक अंकित पाटनी, उमेश बजाज, मुकुंद अग्रवाल, चंद्रकांत वर्मा उपस्थित थे। एरिया चैयरमेन पंकज अग्रवाल ने कहा कि राउंड टेबल इंडिया एक स्वयंसेवक के नेतृत्व वाला गैर राजनीतिक और गैर सांप्रदायिक संगठन है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों में सेवा, फैलोशिप और सद्भावना को बढ़ावा देता है। राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक विश्वसनीय भागीदार है। इसका प्रमुख कार्यक्रम फ्रीडम थ्रू एजुकेशन ने देश भर में आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ स्कूलों को सफलतापूर्वक उन्नत किया है। 1996 से राउंड टेबल इंडिया वंचित बच्चों को गुणवक्तापूर्ण स्कूल बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए कई परियोजनाएं चल रहा है।1998 में इस पहल को शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता नामक राउंड टेबल इंडिया की राष्ट्रीय परियोजना के रूप में औपचारिक रूप दिया गया है। इसका उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षित करना और निरक्षरता के कारण गरीबी, गिरावट और बाल श्रम के चक्र को तोड़ना है। राउंड टेबल इंडिया भावी पीढी के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करता है। इस अवसर पर गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि हाट बाजार कार्यक्रम निशुल्क खरीदारी करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें गरीब , असहाय और जरूरतमंद लोगों को निर्धारित मूल्य के कूपन निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। जिनके बदले वे अपनी पसंद का कुछ भी समान है हाट बाजार से निःशुल्क ले सकते हैं। इस आयोजन से जरूरतमंद व असहाय लोगो ने दिवाली की खरीदारी कर इसका लाभ उठाया।कार्यक्रम संयोजक मंडली ने बताया कि है हाट बाजार में कपड़े, जूते, खिलौने, जींस टी शर्ट, बच्चों के कपड़े स्टेशनरी, कंबल, बेडशीट साहित्य पुस्तक, बैग के अलावा अन्य कहीं जरूरत के सामान उपलब्ध थे। इस अवसर पर अंकित पाटनी द्वारा सभी को नए बर्तनों का सेट प्रदान किया गया। इस आयोजन में 500 से भी अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें