गुवाहाटी. युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच द्वारा सृजन एवं साहित्य के संवर्धन हेतु विशिष्ठ योगदान के लिए वर्ष -2023 के शीर्षस्थ सम्मान देश के चयनित नौ साहित्यकारों को गाँधी शांति प्रतिष्ठान, नयी दिल्ली मे आयोजित मंच के दसवें अखिल भारतीय साहित्योत्सव एवं सम्मान समारोह में 19 नवंबर 2023 (रविवार) को देश के प्रमुख साहित्यकारों के कर कमलों द्वारा प्रदान किये जायेंगे ।जिसमे भारतेंदु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार एवम पत्रकार अनूप श्रीवास्तव लखनऊ, उत्तरप्रदेश को पुरस्कार राशि 11000/-रुपये ,महादेवी वर्मा शीर्षस्थ महिला लेखन सम्मान शारदा मदरा,रोहिणी, दिल्ली को पुरस्कार राशि 7100/-रुपये ,अमीर ख़ुसरो युवा सम्मान राजकिशोर मिश्र 'राज' प्रतापगढ़ी मुंबई ,महाराष्ट्र को पुरस्कार राशि 5100 रुपये ,सुभद्रा कुमारी चौहान बाल साहित्य सम्मान डा. जमुना कृष्णराज, अरुणाचलपुरम, चेन्नई ,तमिलनाडु को पुरस्कार राशि 5100-रुपये, श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति गैर हिन्दी साहित्यकार सम्मान किशोर जैन,गुवाहाटी, असम को पुरस्कार राशि - 5100/- रुपये, राम किशोरी स्मृति आलोचना सम्मान डॉ. कंचना सक्सेना, जयपुर ,राजस्थान को पुरस्कार राशि - 5100/- रुपये , डॉ. देवेंद्र शर्मा स्मृति सम्मान, डा. रश्मि कौशल, दिल्ली को पुरस्कार राशि - 5100/- रुपये, मुंशी प्रेमचंद कथा सम्मान, कृपा शंकर मिश्र, रोहताश, बिहार को पुरस्कार राशि 5100/- रुपये, स्व. डी.पी. चतुर्वेदी स्मृति लाइफ टाईम अचीव्मेंट सम्मान श्रीमती अंशु विनोद गुप्ता,दिल्ली को पुरस्कार राशि - 5100/ रुपये प्रदान किए जायेगे।सभी साहित्यकारों को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त मंच की ओर से सम्मान पत्र ,शाॅल और प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किये जायेंगे | ज्ञात हो यह संस्था गत नौ वर्षों से हिंदी साहित्य सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु देश भर से चयनित साहित्यकारों को सम्मानित करती चली आ रही है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें