अग्रवाल युवा परिषद ने बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बोंडा स्थित जीवनालय ए चिल्ड्रेन होम पर बाल दिवस का आयोजन किया। बाल गृह में कुल 20 बच्चे है और डे केयर में कुल 50 बच्चे है। बाल गृह के संयोजक श्री बृगु बरठाकुर ने अग्रवाल युवा परिषद का बहुत धन्यवाद दिया। अग्रवाल युवा परिषद ने बाल गृह में बच्चों के लिए किताबें, स्टेशनरी, दवाइयाँ, खेल ख़ुद के सामान, खाने के सामान आदि प्रदान किया। कार्यक्रम में बाल घर के बच्चों ने बहुत सुंदर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने सेवा कार्य को आनंददायक बताया और भविष्य में केयर होम को संस्था की तरफ़ किसी भी तरह की मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति अग्रवाल, विनोद भगत, प्रतीक जालान, नेहा जाजोदिया आदि मौजूूद थे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सचिव कुणाल जाजोदिया ने सभी का धन्यवाद दिया।
!->
Home
Unlabelled
अग्रवाल युवा परिषद ने बाल दिवस मनाया
अग्रवाल युवा परिषद ने बाल दिवस मनाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें