नोखा नागरिक परिषद ने गोपाष्टमी मेले में दो दिवसीय जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नोखा नागरिक परिषद ने गोपाष्टमी मेले में दो दिवसीय जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया

  


गुवाहाटी। श्री गुवाहाटी गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी मेले के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की जल सेवा के लिए नोखा नागरिक परिषद ने दो दिवसीय जल सेवा का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उनके साथ गौशाला के महामंत्री प्रदीप भुवालका के अलावा माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी उपस्थित थे। इससे पहले नोखा नागरिक परिषद के अध्यक्ष कमल बैद ने जल सेवा शिविर के बारे में बताया की गोपाष्टमी मेले में गत 12 वर्षों से हर वर्ष यह जल शिविर लगाया जाता है। जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र फलोदिया के अलावा निर्मल पिंचा, जीवराज पिंचा, सुंदरलाल पिंचा, महेंद्र पिंचा, सुभाष दम्मानी, पवन चांडक, अशोक लुणावत, कन्हैयालाल पिंचा, नारायण गट्टानी, मनोज बैद,दिलीप छाजेड़, विनोद दुगड़, सुशील डागा, हितेन फलोदिया, मनीषा पिंचा, विनीता डागा उपस्थित थी। सचिव उमाशंकर गट्टानी ने सभी को धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें