पूजा माहेश्वरी
नगांव । बंधु परिषद एकल अभियान के अंतर्गत होजाई, नगांव एवं मोरीगांव जिले को मिलाकर नगांव अंचल बनाया गया है जिसके अंतर्गत 300 गांव में एकल अभियान के तहत नगांव अंचल द्वारा पंचमुखी सेवा प्रदान की जा रही है जिस मे संस्कार, बाल शिक्षा, आरोग्य, विकास, एवं जागरण शिक्षा गांव एवं कस्बो में बच्चों को प्रदान की जा रही है।
बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वस्थता के लिए एकल अभियान ने 'खेलेगा भारत तभी तो खिलेगा भारत" के अंतर्गत अभ्युदय यूथ क्लब के तहत सभी ग्रामों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। और सभी ग्रामों के विजई प्रतियोगियों को नगांव के पुलिस रिजर्व फील्ड मे अंचल स्तर (जिला स्तर) पर खेल करवाए गए।
इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पुलिस रिजर्व फील्ड में स्पोर्ट्स मीट के तहत खेलेगा भारत तभी तो खिलेगा भारत स्लोगन के साथ अंचल स्तरीय खेल खुद स्पर्धा आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एन आइ सी के क्रिकेट कोच एवं असम के पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी वर्तमान मुंबई निवासी धीराज कुमार दास थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वल करवा कर उन्हें मंचासीन करवा कर उनका फुलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सभी खेलों में खेलों के निर्णायक मंडलि के सदस्यो का भी फुलाम गमछा पहनकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं असम के जातीय गीत का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों से जुड़ी विभिन्न बातें सभी खिलाड़ियों के बीच रखी एवं एकल अभियान द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए सभी खिलाड़ि बच्चों को स्पर्धा में जितने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। एकल अभियान नगांव अंचल के अध्यक्ष राधारमण खाटूवाला ने भी अपने संबोधन में खेल कूद में अंश ग्रहण करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि धीराज कुमार दास द्वारा तीन रंगों के गुब्बरो को आसमान में छोड़ने के साथ ही प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया, इसमें आचार्य योग प्रतियोगिता कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप, कुश्ती, 100 मी, 200 मी, एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया सभी स्पर्धाओं को करवाने में नगांव की क्रीडा संस्था के निर्णायक मंडली एवं एकल अभियान के कार्यकर्ता तथा आचार्य का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
4:30 बजे से आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नौगांव सदर समष्टि के विधायक रूपक शर्मा उपस्थित हुए विधायक श्री शर्मा का असम की संस्कृति फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया तथा उन्होंने अपने संबोधन में एकल अभियान नगांव अंचल द्वारा किए जा रहे कार्यों हेतु अध्यक्ष राधारमण खटुवाला को साधुवाद दिया। सभी विजय प्रतियोगियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो तथा कलम प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में नगांव अंचल के सचिव रतन बगड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगांव अंचल महिला समिति की अध्यक्ष बबीता बगड़िया, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव विद्या चौधरी के अलावा भाग समिति की अध्यक्ष प्रेमलता टिंबरेवाल, उपाध्यक्ष ललित कोठारी, सचिव सुधा अग्रवाल एवं अंचल के सदस्य रतन जाजोदिया, जगदीश लोहिया, राजेंद्र प्रसाद मूंधड़ा, ओम प्रकाश जाजोदिया, रमेश अग्रवाल, के अलावा कई गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगांव अंचल के अध्यक्ष राधारमण खाटूवाला, सचिव रतन बगड़िया, ललित कोठारी, छोटेलाल गुप्ता, एवं अरुण नागरका का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अध्यक्ष खाटूवाला ने सभी विजय प्रतियोगियों को अपनी ओर से बधाई प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी आचार्य, कार्यकर्ता एवं समिति सदस्यों को धन्यवाद दिया है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें