सालासर धाम की अखण्ड दिव्य ज्योत यात्रा का रामदेवरा से शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सालासर धाम की अखण्ड दिव्य ज्योत यात्रा का रामदेवरा से शुभारंभ


गुवाहाटी. गुवाहाटी मे नवनिर्मित श्री श्री हनुमान मंदिर, गणेशगुड़ी के 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित पाँच दिवसीय प्राण प्रतिस्था समारोह के शुभ अवसर पर सर्व जन कल्याण हेतु श्री सालासर बालाजी महाराज की चमत्कारी अजर अमर अखण्ड जागृत ज्योत को मंदिर एक भव्य रथ स्वरूपी वाहन मे द्वारा राजस्थान से असम लाई जायेगी। जिसके रथ वहां को आज राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित रामदेव पीर रूणीचानाथ श्री बाबा रामदेव जी के रामदेवरा धाम मे गादीपती राव भोम सिंह तवँर, बाबा रामदेव के वंशज प्रेम सिंह तँवर, हुकुम सिंह तवँर द्वारा विधिवत पूजन कर एवं शुभाषीश प्रदान कर श्री हनुमान मंदिर के सदस्य दीपक पोद्दार, अशोक गोयल एवं रिन्केश पटवारी की अगुवाई मे बाबा के इस दिव्य रथ को रवाना किया। इस अवसर पर बाबा के परम भक्त एवं बीकानेर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामदेव अग्रवाल, मरूधर कुंज धर्मशाला के प्रबंधक रामचन्द्र पॅवार एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें