राजस्थान में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। 21 उम्मीदवारों वाले कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में मंत्री शांति धारीवाल सहित कई बड़े नेताओं के नाम है। शांति धारीवाल ने बीते दिनों कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ रामलाल चौहान को मैदान में उतारा है। आखिरी लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री महेश जोशी का नाम नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोकदल के लिए एक सीट छोड़ी है।
महेश जोशी को पार्टी ने इस बार मैदान में नहीं उतारा है। जोशी की जगह पर जयपुर के हवा महल विधानसभा क्षेत्र में जयपुर के अध्यक्ष आरआर तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। महेश जोशी सहित शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल और राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ 2022 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तीनों पर पार्टी व्हिप की खिलाफत करने का आरोप है।
.jpeg)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें